1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वेलकम बैक ने कमाए 51 करोड़, पाकिस्तान में बजरंगी भाईजान का तोड़ा रिकॉर्ड

वेलकम बैक ने कमाए 51 करोड़, पाकिस्तान में बजरंगी भाईजान का तोड़ा रिकॉर्ड

 Published : Sep 07, 2015 03:03 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 03:51 pm IST

नई दिल्ली- अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम, श्रुति हासन स्टारर फिल्म वेलकम बैक बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय देशों में ये फिल्म अच्छा बिजनेस

वेलकम बैक ने...- India TV Hindi
वेलकम बैक ने पाकिस्तान में बजरंगी भाईजान का तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली- अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम, श्रुति हासन स्टारर फिल्म वेलकम बैक बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय देशों में ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है जिनमें पड़ोसी देश पाकिस्तान भी शामिल है। वेलकम बैक ने भारत में पिछले तीन दिनों के अंदर 51 करोड़ का शानदार कमाई कर ली है जिसकी जानकारी देते हुए फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "वेलकम बैक शुक्र 14.35 करोड़, शनि 17.05, रवि 19.60 करोड़ - कुल कमाई 51 करोड़ रुपए। शानदार!"

Welcome

वहीं पाकिस्तान की अगर बात करे तो फिल्म ने 4.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। वेबसाइट koimoi.com की अगर माने तो फिल्म ने वहां पर शुक्रवार को 1.6 करोड़, शनिवार को 1.8 करोड़ और रविवार को 2 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। सलमान खान की बजरंगी भाईजान की पाकिस्तान में शुरुआत अच्छी रही थी और पहले वीकेंड में इसने 4.4 करोड़ का कलेक्शन किया था। बजरंगी भाईजान किसी परिचय की मोहताज नहीं है और पहले ही ये 320 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर बॉलीवुड की दूसरी बड़ी फिल्म बन चुकी हैं।

बहरहाल वेलकम बैक भी अपने स्तर पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। तीन दिन में ही 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाने की उम्मीद किसी को नहीं थी। लेकिन जब ऐसा हो गया है तो कह सकते है कि अक्षय कुमार की ब्रदर्स को ये जल्द पीछे छोड़ देगी जो वीकेंड में 52.08 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर है।

अगली स्लाइड में जानिए इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड की बाकी फिल्मों ने वीकेंड कलेक्शन के बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन