1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब अभिषेक बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट करने न्यूजीलैंड गई थीं ऐश्वर्या राय, सड़क पर देसी अंदाज में किया था डांस

जब अभिषेक बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट करने न्यूजीलैंड गई थीं ऐश्वर्या राय, सड़क पर देसी अंदाज में किया था डांस

 Published : Jun 25, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 06:55 pm IST

अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में 20 साल पूरे होने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म प्लेयर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। जब ऐश्वर्या उनसे मिलने के लिए आई थीं।

abhishek bachchan and aishwarya rai- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन Image Source : INSTAGRAM/BACHCHAN

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्मों से जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वह रोजाना हर साल रिलीज हुई अपनी फिल्मों और उनसे जुड़े किस्सों के बारे में बताते हैं। इस बार उन्होंने 2012 में रिलीज हुई फिल्म प्लेयर के बारे में बताया है। साथ ही बताया कि उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए ऐश्वर्या न्यूजीलैंड आई थीं।

अभिषेक ने लिखा- साल 2012। प्लेयर, बोल बच्चन। प्लेयर इटेलियन फिल्म जॉब का हिंदी रीमेक थी। इसे अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था। मैं हमेशा से उनकी फिल्म में एक्टिंग करना चाहता था और मुजे उनकी फिल्म में काम करने का मौका मिला। बॉबी देओल, बिपाशा बासु, सोनम कपूर, सिकंदर खेर, नील नितिन मुकेश और जॉनी लिवर के साथ। हमने न्यूजीलैंड में फिल्म की शूटिंग की। मुझे याद है मेरा जन्मदिन था और ऐश्वर्या मेरे साथ समय बिताने के लिए न्यूजीलैंड आई थीं। उसी शाम न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में रकबी 7 टूर्नामेंट जीता था। यह यादगार रात थी। सभी लोग सड़क पर जश्न मना रहे थे। इन सभी के बीच हम अपने देसी अंदाज में डांस करने लगे, वहां ढोल बज रहा था। आप सोच भी नहीं सकते हमने क्या किया। वेलिंगटन ढोल की बीट पर डांस कर रहा था और सड़कें न्यूजीलैंड के लोगों के ढोल पर डांस करने से भरी हुई थीं। प्लेटर की टीम को इसके लिए शुक्रिया।

अभिषेक बच्चन ने 'गुरु' को बताया करियर की क्रिएटिव फिल्म, ऐश्वर्या के साथ चौथी बार किया था काम

अभिषेक ने आगे बताया प्लेयर के छह महीने बाद बोल बच्चन आई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, आसिन और प्राची देसाई नजर आए थे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। बोल बच्चन जमीन टीम का रियूनियन था।

अभिषेक बच्चन ने बचपन के दोस्त फरहान अख्तर के साथ 'गेम' में किया था काम, याद किए पुराने दिन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रहे हैं। वह जल्द ही वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडोज में नजर आएंगे।  इसके अलावा अभिषेक बॉब बिस्वास और बिग बुल में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन