1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब श्रद्धा कपूर एक गन के साथ बहुत सहज हो गई थीं

जब श्रद्धा कपूर एक गन के साथ बहुत सहज हो गई थीं

 Reported By: IANS
 Published : Apr 20, 2020 11:57 am IST,  Updated : Apr 20, 2020 11:57 am IST

 'साहो' में श्रद्धा कपूर ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।

जब श्रद्धा कपूर एक गन...- India TV Hindi
जब श्रद्धा कपूर एक गन के साथ बहुत सहज हो गई थीं Image Source :

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि फिल्म 'साहो' की शूटिंग के दौरान वह बंदूक रखने में काफी सहज महसूस कर रही थी, यह सहजता इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें लगता था कि वह बंदूक उनके शरीर का हिस्सा है! श्रद्धा ने कहा, "शूट के दौरान मैं गन रखने को लेकर काफी सहज हो गई थी, ऐसा लगने लगा था जैसे यह मेरे शरीर का हिस्सा बन गया है। जब शूटिंग नहीं होती थी या ब्रेक होता था तो मुझे उससे इतना जुड़ाव महसूस होता था कि अगर मेरे पास मेरा हथियार नहीं होता था तो मैं उसके बारे में पूछताछ करने लगती थी।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "बात यह थी कि आपको इसे जिम्मेदारी से संभालना होता था और महत्वपूर्ण पहलू यह था कि इसे लेकर मुझे बेहद सावधान रहना होता था। आज तक मैं पुलिस अधिकारियों के दिमाग के बारे में सोच कर खौफ में रहती हूं कि वे कैसे परिस्थिति पर प्रतिक्रिया देते होंगे और गन का प्रयोग करते होंगे।"

सुजीत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ भी थे। 'साहो' फिल्म तेलुगू, हिंदी और तमिल में रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रद्धा ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन