1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना का कहर: आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भी हुई पोस्टपोन, इस साल नहीं रिलीज होगी फिल्म!

कोरोना का कहर: आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भी हुई पोस्टपोन, इस साल नहीं रिलीज होगी फिल्म!

 Published : Apr 17, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 11:27 pm IST

आमिर खान और करीना कपूर खान इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी थी।

आमिर खान की 'लाल सिंह...- India TV Hindi
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भी हुई पोस्टपोन

कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है, इंडस्ट्री को 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने की संभावना है। कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है, शूटिंग रुक गई है। अब इसका असर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर भी पड़ा है। इस फिल्म की रिलीज भी टल गई है अब यह फिल्म इस साल नहीं रिलीज हो पाएगी।

पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अब क्रिसमस के मौके पर नहीं रिलीज हो पाएगी। फिल्म को 2021 तक के लिए टाल दिया गया है। फिल्म के लेखक अतुल कुलकर्णी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा है कि 'लाल सिंह चड्ढा अब अगले साल रिलीज होगी, पहले हम यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज करने वाले थे।

दरअसल जब कोरोना लॉकडाउन का आदेश जारी हुआ उस वक्त करीना कपूर खान और आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे थे। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। अब जब फिल्म की शूटिंग ही पूर नहीं हो पाई है तो फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कहां से होगा। ऐसे में फिल्म को इस साल रिलीज करना असंभव सा हो गया। यह खबर फैन्स को जरूर दुख देगी, क्योंकि इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी , रणवीर सिंह की फिल्म 83 और सलमान खान की फिल्म राधे भी पोस्टपोन हो चुकी है। 

बात करें लाल सिंह चड्ढा की तो यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है जिसका निर्देशन रॉबर्ट जमैकिस ने किया था। इस फिल्म की कहानी विन्सटन ग्रूम ने लिखी थी और लीड रोल में टॉम हैंक्स नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन