Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 36 साल पहले 'राम तेरी गंगा मैली' से लोगों के दिलों में छा जाने वाली मंदाकिनी आज कहां हैं?

36 साल पहले 'राम तेरी गंगा मैली' से लोगों के दिलों में छा जाने वाली मंदाकिनी आज कहां हैं?

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 16, 2021 01:31 pm IST, Updated : Aug 16, 2021 01:40 pm IST

अभिनेत्री मंदाकिनी और राजीव कपूर को इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। मंदाकिनी ने 'आग और शोला', 'जाल', 'लोहा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, राम तेरी गंगा मैली के लिए उन्हें आज भी सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

Mandakini- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ BOLLYWOOD.NOSTALGIA 36 साल पहले 'राम तेरी गंगा मैली' के जरिए लोगों के दिलों में छा जाने वाली मंदाकिनी आज कहां हैं? 

आज से 36 साल पहले फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज हुई थी। अभिनेत्री मंदाकिनी और राजीव कपूर को इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। मंदाकिनी ने 'आग और शोला', 'जाल', 'लोहा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए उन्हें आज भी सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

राज कपूर की इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में छा जाने का काम किया। फिल्म में झरने के नीचे बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी देखते ही देखते मशहूर हो गईं। न सिर्फ सिनेमाप्रेमी बल्कि उनके चाहने वाले हर तबके और अलग प्रोफेशनल कामों से भी जुड़े थे।

फिल्म ने न सिर्फ मंदाकिनी को बल्कि उनके साथी कलाकार राजीव कपूर को भी मशहूर कर दिया था।

एक इंटरव्यू में राजीव कपूर ने इस फिल्म को याद करते हुए कहा, "ईमानदारी से कहूं तो युवा पीढ़ी के बीच भी अगर मुझे आज याद किया जाता है तो यह विशुद्ध रूप से राम तेरी गंगा मैली के कारण है। इसने मुझे पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया। यह टेलीविजन पर भी नियमित रूप से आती है। आज, मैं किसी मॉल या थिएटर में जाता हूं, तो मेरी मुलाकात ऐसे लोगों से होती है जो इस फिल्म से वाकिफ हैं।"

दुर्भाग्य से इसी साल 9 फरवरी को राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' अलावा कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का डायरेक्शन भी किया था।

मंदाकिनी को आखिरी बार गोविंदा-आदित्य पंचोली की 1996 की फ़िल्म ज़ोरदार में देखा गया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्मों से तौब कर लिया। उन्होंने डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हैं। उनके पति एक बौध भिक्शु हैं। उन्होंने मुंबई में अपना आशियाना बनाने के लिए प्लान किया। मुंबई की यारी रोड पर उनका घर है, मंदाकिनी अपने पति के तिब्बतन हर्बल सेटंर को चलाने में उनकी मदद करती हैं और लोगों तिब्बतन योगा सिखाती हैं।

मंदाकिनी करना चाहती हैं वापसी

मंदाकिनी अब बॉलीवुड में वापसी करने की इच्छुक हैं। उनके मैनेजर बाबूभाई थिबा ने हाल ही में ईटाइम्स को बताया कि अभिनेत्री फिल्मों में वापस लौटने की योजना बना रही हैं और वर्तमान में स्क्रिप्ट्स से होकर गुजर रही हैं। मंदाकिनी वेब सीरीज और फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनमें वह लीड रोल निभाना चाहती हैं।

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement