1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कौन हैं अंतरा मारवाह जिनकी गोदभराई में जुटा कपूर खानदान? इस मशहूर एक्ट्रेस की हैं रिश्तेदार

जानिए कौन हैं अंतरा मारवाह जिनकी गोदभराई में जुटा कपूर खानदान? इस मशहूर एक्ट्रेस की हैं रिश्तेदार

 Published : Aug 19, 2021 04:30 pm IST,  Updated : Aug 21, 2021 09:38 am IST

सोनम कपूर, रिया कपूर, अर्जन कपूर, अंशुला कपूर, सनाया कपूर, खुशी कपूर समेत तमाम सदस्य अंतरा की गोदभराई में पहुंचे।

जानिए कौन हैं अंतरा मारवाह? antara marwah- India TV Hindi
जानिए कौन हैं अंतरा मारवाह? Image Source : INSTAGRAM- ANTARA MARWAH, SONAM KAPOOR

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के कजिन मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मोतीवाला मारवाह मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनका बेबी शॉवर हुआ और इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य एकत्र हुए। सोनम कपूर, रिया कपूर, अर्जन कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर, खुशी कपूर समेत तमाम सदस्य अंतरा की गोदभराई में पहुंचे। आइए आपको बताते हैं मोहित मारवाह और अंतरा मारवाह कौन हैं और कपूर खानदान से उनका किस तरह से रिश्ता है।

मोहित मारवाह बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर की बहन रीना कपूर के बेटे हैं। रीना की शादी बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संदीप मारवाह से हुई है और उनके दो बच्चे हैं। मोहित मारवाह और अक्षय मारवाह। मोहित मारवाह बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्होंने फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। मोहित ने साल 2018 में अंतरा मोतीवाला से शादी की है। आपको बता दें दोनों की शादी दुबई में हुई थी, मोहित मारवाह की शादी ही वो आखिरी मौका था जब श्रीदेवी परिवार के साथ आखिरी बार दिखी थीं। 

अंतरा मोतीवाला मारवाह मशहूर एक्ट्रेस टीना अंबानी की भांजी भी हैं। टीना अंबानी और अंतरा मोतीवाला मारवाह की मां भावना मुनीम और टीना मुनीम अंबानी सगी बहने हैं। 

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंतरा मारवाह की गोदभराई की फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके और अंतरा के साथ अंशुला, खुशी और शनाया नज़र आ रहे हैं। नई नवेली दुल्हन रिया कपूर भी बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'गोदभराई के लिए जुटा खानदान।' उन्होंने अपने इस पोस्ट में जाह्नवी कपूर को भी टैग किया, जो इस फंक्शन में शामिल नहीं हो सकीं। 

अपनी भाभी अंतरा की गोदभराई में शनाया कपूर बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंची।

पेस्टल ग्रीन कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं शनाया कपूर, अंशुला और खुशी ने भी शेयर की अपनी तस्वीरें

खुशी कपूर कुछ इस अंदाज में गोदभराई के लिए पहुंची।

सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बोलीं - हम हमेशा दिल से जुड़ी रहेंगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन