मुंबई: टी-सीरीज़ के मालिक और फिल्म निर्माता भूषण कुमार की बहन तुलसी कुमार एक जानी मानी सिंगर हैं, अब उनकी एक और बहन खुशाली कुमार भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, खुशी एक एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में आएंगी। संगीत के मुगल कहे जाने गुलशन कुमार की सबसे छोटी बेटी खुशाली फिल्म 'दही चीनी' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर आर माधवन होंगे। यह स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म होगी।
Related Stories
खुशाली टी-सीरीज के कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं लेकिन यह पहली बार होगा जब वो किसी फिल्म में नजर आएंगी। खुशाली ने अपनी खुशी शेयर करते हुए ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आर माधवन बेहद क्यूट और पहले जैसे चार्मिंग लग रहे हैं। वहीं खुशाली कपूर उनके सिर पर हाथ रखकर खड़ी हैं। खुशाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन दोनों के पीछे लाल रंग की दीवार है। जहां गेट के ऊपर सत्र न्यायालय भोपाल लिखा हुआ है।
खुशाली खुद को फिट रखती हैं।
हाल ही में जब भूषण कुमार को टी-सीरीज के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से नवाजा गया तब उनकी बहन खुशाली भी मौजूद थीं।
खुशाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, उनका इंस्टाग्राम उनकी हॉट तस्वीरों से भरा है।
गुरु रंधावा के साथ खुशाली कुमार 'रात कमाल है' नाम के गाने में नजर आई थीं।
आर माधवन आखिरी बार बॉलीवुड में तनु वेड्स मनु 2 में नजर आए थे। बीच में उन्होंने ब्रीद नाम की वेब सीरीज भी की जो काफी पसंद की गई। शाहरुख खान की फिल्म जीरो में भी आर माधवन का छोटा सा रोल था। फिलहाल आर माधवन अपने ही निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकेट्री द नंबी में काम कर रहे हैं। अब माधवन खुशाली कुमार के साथ दही चीनी पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग 2 अगस्त से शुरू होगी। फिल्म को अश्विन नीलमणि डायरेक्ट करेंगे।
Also Read:
वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड जिस नियम के तहत हारा उसे लेकर अमिताभ बच्चन ने ICC को किया ट्रोल
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से 29 की उम्र और करियर के पीक पर शादी करने की वजह का किया खुलासा
Kasautii Zindagi kay 2: अनुराग-प्रेरणा के बीच होगी तकरार? शो का नया प्रोमो है धमाकेदार