1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिछली सीट पर क्यों बैठते हैं अमिताभ?

पिछली सीट पर क्यों बैठते हैं अमिताभ?

 Published : Feb 22, 2017 10:51 am IST,  Updated : Feb 22, 2017 11:10 am IST

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को अमिताभ ने ट्विटर पर 3 तस्वीरें पोस्ट की, तस्वीर में वो एक समारोह की आखिरी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को अमिताभ ने ट्विटर पर 3 तस्वीरें पोस्ट की, तस्वीर में वो एक समारोह की आखिरी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर के साथ अमिताभ ने लिखा, ‘बाबूजी ने सिखाया किसी भी समारोह में जाओ तो लास्ट रो में बैठना... क्योंकि वहां से उठाये गए तो आगे की सीट पे ही जाऐंगे।’

ये तस्वीरें 18 फरवरी की हैं, उस दिन अभिनेता अमिताभ बच्चन मुंबई में आयोजित म्यूजिसियन हर्ष मेसवानी की पहली किताब ‘द टॉर्चबियरर्स’ की लॉन्चिंग में पहुंचे थे। ये किताब भारतीय क्लासिकल म्यूजिसियन पर आधारित है।

Zakir Husaain
Zakir Husaain

नीता अंबानी और तबलावादक जाकिर हुसैन ने किताब लॉन्च की थी। अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंडित शिव कुमार शर्मा किताब लॉन्चिंग वाले दिन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

Amitabh neeta
Amitabh neeta

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन