1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों जीनत के दिल के करीब है 'समुंदर में नहा के' गाना?

क्यों जीनत के दिल के करीब है 'समुंदर में नहा के' गाना?

 Published : Jun 07, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 06:37 pm IST

आर.डी. बर्मन के 'समंदर में नहा के' गाने से जीनत अमान और मेगास्टार अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन सीजलिग केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था।

जीनत-अमिताभ- India TV Hindi
जीनत-अमिताभ

मुंबई: आर.डी. बर्मन के 'समंदर में नहा के' गाने से जीनत अमान और मेगास्टार अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन सीजलिग केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था। हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री ने फिल्म 'पुकार' का एक किस्सा साझा करते हुए बताया है कि आखिर क्यों इस फिल्म का गाना उनके दिल के करीब है।

सोनी एंटरटेंमेंट पर प्रसारित होने वाले 'सुपर डांसर चैप्टर' के अगले एपिसोड में जीनत ने शूटिग का किस्सा साझा करते हुए कहा, "मेरे लिए यह गाना काफी यादगार है। मैंने और अमिताभ ने इस गाने की शूटिग गोवा में की थी। फिल्म 'कुली' के दौरान अमिताभ घायल हो गए थे और कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहे।" 

अभिनेत्री ने आगे कहा, "चोट से उबरने के बाद उन्होंने 'पुकार' फिल्म के इसी गाने से कमबैक किया था। उनके जोश और ऊर्जा को देखकर सभी काफी उत्साहित थे, क्योंकि वह तेज धूप और रेत के बीच गोवा में गाने की शूटिंग कर रहे थे, जिसकी वजह से यह गाना हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।"

इसे भी पढ़ें-

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का दूसरे दिन का कलेक्शन आया सामने, कमाए इतने करोड़

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग रीक्रिएट किया 'डीडीएलजे' का मशहूर सीन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन