1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. World No Tobacco Day 2020: अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ ने शेयर किया वीडियो

World No Tobacco Day 2020: अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ ने शेयर किया वीडियो

 Published : May 31, 2020 02:08 pm IST,  Updated : May 31, 2020 02:10 pm IST

इस बार वर्ल्ड नो टोबेको डे (विश्व तंबाकू निषेध दिवस) की थीम 'युवाओं को तंबाकू इंडस्ट्री के हथकंडे से बचाना और उन्हें तंबाकू और निकोटिन के इस्तेमाल से रोकना" रखा गया है।

जैकी श्रॉफ और अभिषेक बच्चन ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
जैकी श्रॉफ और अभिषेक बच्चन ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM

World No Tobacco Day: वर्ल्ड नो टोबेको डे 2020 पर बॉलीवुड एक्टर्स जैकी श्रॉफ और अभिषेक बच्चन ने वीडियो पोस्ट कर फैंस को तंबाकू का उपयोग ना करने की सलाह दी है। जैकी ने फिल्मी अंदाज में वीडियो शेयर किया है, जबकि अभिषेक ने इसे कोरोना वायरस से जोड़ते हुए एक रैप शेयर किया है। 

जैकी श्रॉफ ने वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी आवाज सुनाई दे रही है, 'भिड़ू बुझाना पड़ेगा तेरा सिगरेट.. वर्ना तेरे साथ तू सबको लेकर जाएगा।'

अभिषेक बच्चन ने रैप के माध्यम से लोगों को तंबाकू का सेवन त्यागने की सलाह दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वर्ष 2020 में वर्ल्ड नो टोबेको डे (विश्व तंबाकू निषेध दिवस) की थीम 'युवाओं को तंबाकू इंडस्ट्री के हथकंडे से बचाना और उन्हें तंबाकू और निकोटिन के इस्तेमाल से रोकना" रखा है। इस दौरान युवा वर्ग को किसी भी तरह के तम्बाकू का उपयोग करने से हतोत्साहित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम पर जोर दिया जाएगा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन