1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान के निधन पर महान लेखक ने जताया शोक, कहा- एक सितारा आसमान में दूसरे सितारे से मिल गया

इरफान खान के निधन पर महान लेखक ने जताया शोक, कहा- एक सितारा आसमान में दूसरे सितारे से मिल गया

 Published : May 01, 2020 10:44 am IST,  Updated : May 01, 2020 10:56 am IST

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 29 अप्रैल को निधन हो गया है। उनके निधन पर महान लेखक पाओलो कोएलो ने शोक जताया है।

tribute to irrfan khan- India TV Hindi
इरफान खान Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के शानदार एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वह इस दुनिया को 29 अप्रैल को अलविदा कहकर चले गए हैं। इरफान के निधन से बॉलीवु़ड-हॉलीवुड सभी दुख में हैं। ब्राजील के महान लेखक पाओला कोएलो ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है।

पाओला कोएलो ने इरफान को याद करते हुए लिखा-एक सितारा आसमान में दूसरे सितारों से मिल गया। हर चीज के शुक्रिया इरफान खान। भगवत गीता का श्लोक भी उन्होंने लिखा-  जो जन्मा है उसकी मौत निश्चित है, जैसे मरने वाले का जन्म निश्चित है। इसलिए जो अटल और अपरिहार्य है, उसके विषय में शोक नहीं करना चाहिए।

आपको बता दें इरफान खान ने अपने करियर की शुरूआत टीवी से की थी। वह चंद्रकांता, भारत एक खोज जैसे कई सीरियल में काम करने के बाद फिल्मों में कदम रखे थे। उन्होंने बॉलीवुड के साथ कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

इरफान को 2018 में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर होने के बारे में पता चला था। जिसके बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में फैन्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन