1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम ने इस तरह कर दिया ऋतिक रोशन को भावुक

यामी गौतम ने इस तरह कर दिया ऋतिक रोशन को भावुक

 Published : Jan 25, 2017 07:18 pm IST,  Updated : Jan 25, 2017 07:18 pm IST

ऋतिक रोशन और यामी गौतम के अभिनय से सजी फिल्म ‘काबिल’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इन दोनों सितारों को भी अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदे थीं। हाल ही में यामी गौतम ने...

yami- India TV Hindi
yami

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और यामी गौतम के अभिनय से सजी फिल्म ‘काबिल’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इन दोनों सितारों को भी अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदे थीं। हाल ही में यामी गौतम ने ‘काबिल’ से जुड़े सभी कलाकारों और सदस्यों को फिल्म में सुनहरा मौका देने के लिए सोशल मीडिया पर नोट लिख कर धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखकर फिल्म के अपने सह-कलाकार, अपने निर्माता और निर्देशक का आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े:-

यामी ने लिखा है, “समझ नहीं आता कहां से शुरू करूं। पहले ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए या राकेश जी का, जो न केवल एक निर्माता के तौर पर बल्कि एक सलाहकार के तौर पर भी मौजूद रहे।“ आगे उन्होंने लिखा है, “या हर रोज उम्मीदों से परे जा कर काम करने के लिए मनोबल बढ़ाने और प्रेरणा देने के वास्ते ऋतिक को धन्यवाद देना चाहिए। नि:स्वार्थ तरीके से मदद करने और अपने सह-कलाकार से हमेशा पूछ सकने के लिए ऋतिक को धन्यवाद।“

इस टिप्पणी पर ऋतिक ने भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा है, “इसे पढ़ते हुए मेरी आंखों से आंसू छलक पड़े। यामी... तुम बहुत खास हो।“

ऋतिक और यामी की जोड़ी पहली बार संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नजर आ रही है। फिल्म में इन दोनों कलाकारों ने दृष्टिहीन दंपति की भूमिका अदा की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन