1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने सिखाई 'क्वांटिको' की टीम को हिंदी

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने सिखाई 'क्वांटिको' की टीम को हिंदी

 Published : Jan 25, 2017 06:52 pm IST,  Updated : Jan 25, 2017 06:57 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड करियर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल इन दिनों वह अपने अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

priyanka chopra
- India TV Hindi
priyanka chopra

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड करियर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल इन दिनों वह अपने अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। यहां काम करने के साथ वह काफी मस्ती भी कर रही हैं। हॉलीवुड में वह बहुत कुछ सीख रही हैं तो काफी कुछ सिखा बी रही हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है,  जिसमें पूरी टीम हिंदी बोलते नजर आ रही है।

इसे भी पढ़े-

वीडियो में उन्होंने कहा है, "हम उत्साहित हैं कि 'क्वांटिको' टेलीविजन चैनल स्टार वल्र्ड पर मंगलवार को स्थानांतरित कर दिया गया।" प्रियंका की हिंदी कक्षा में जेक मैकलॉघलिन, यास्मीन अल मसरी और जोहना ब्रेडी जैसे सितारे शामिल हुए, और उन्होंने कहा, "हम आ रहे हैं।"

'क्वांटिको' का दूसरा सत्र एक सीजन ब्रेक के बाद वापस आ रहा है। भारत में इसका प्रसारण स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर होता है। प्रियंका पीपुल्स चॉइस अवार्ड 2017 में फेवरिट ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्होंने इस सम्मान को 'क्वांटिको' की टीम को समर्पित किया है।

यह प्रियंका का दूसरा पीपुल्स चॉइस पुरस्कार था, क्योंकि उन्होंने पिछले साल 'क्वांटिको' के लिए नए टीवी धारावाहिक की श्रेणी में पसंदीदा अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया था। इस धारावाहिक में वह एलेक्स पेरिश की भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन