1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक से पुलिसवाले ने मांगी रिश्वत, मोहसिन खान ने ऐसे सिखाया सबक

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक से पुलिसवाले ने मांगी रिश्वत, मोहसिन खान ने ऐसे सिखाया सबक

 Published : Jun 17, 2017 03:01 pm IST,  Updated : Jun 17, 2017 03:01 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक यानी मोहसिन खान टीवी के सबसे हॉट स्टार्स में से एक हैं। सीरियल में वो कार्तिक गोयनका का किरदार निभाते हैं।

MOHSIN KHAN- India TV Hindi
MOHSIN KHAN

नई दिल्ली: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक यानी मोहसिन खान टीवी के सबसे हॉट स्टार्स में से एक हैं। सीरियल में वो कार्तिक गोयनका का किरदार निभाते हैं। मोहसिन के साथ कुछ ऐसा हुआ की वो चर्चा में आ गए हैं। दरअसल गुरुवार रात को मोहसिन को पुलिस ने रेड लाइन क्रॉस करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

मोहसिन का कहना है,  ‘’मैंने रेड लाइट जंप की ही नहीं, पुलिसवाले को ऐसा लगा तो मैं फाइन देने को भी तैयार हो गया, लेकिन पुलिस ने मुझसे रिश्वत मांगी।‘’ मोहसिन ने आगे कहा, ‘’मैं हर गुरुवार महिम दरगाह जाता हूं। इस गुरुवार भी मैं वहीं से आ रहा था, लेकिन पुलिस को ऐसा लगा कि मैंने रेड लाइट जंप कर ली।‘’

मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का लाइव वीडियो भी पोस्ट किया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर भी इसका जिक्र किया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मोहसिन को पुलिस पकड़कर ले गई थी, और वो रात भर बांद्रा स्टेशन पर थे। लेकिन मोहसिन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि वो किसी पुलिस स्टेशन नहीं गए थे।

MOHSIN KHAN
MOHSIN KHAN

मोहसिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एंट्री लेने के साथ ही सुर्खियों में आ गए थे। इस शो में उनकी और नायरा यानी शिवांगी जोशी की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। शो के अलावा दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये रिश्ता... ने बनाया एक और रियल लाइफ रिश्ता

यह पहली बार नहीं कि किसी स्टार के साथ ऐसा हुआ हो, इससे पहले भी कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बीएमसी पर 5 लाख रूपये की रिश्र्वत मांगने का आरोप लगाया था।

'ये रिश्ता...' के सेट पर दिखा तेंदुआ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन