Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: हनी सिंह ने 2 साल बाद की वापसी, क्या आपने देखा ये गाना

Video: हनी सिंह ने 2 साल बाद की वापसी, क्या आपने देखा ये गाना

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Dec 26, 2017 08:35 pm IST, Updated : Dec 26, 2017 08:35 pm IST

मशहूर पंजाबी सिंगर हंस राज हंस का 90 के दशक में मशहूर हुआ गाना 'दिल चोरी साडा हो गया' को हनी सिंह ने नये तड़के के साथ प्रस्तुत किया है।

Yo Yo Honey Singh: DIL CHORI (Video) Simar Kaur, Ishers |...- India TV Hindi
Yo Yo Honey Singh: DIL CHORI (Video) Simar Kaur, Ishers | Hans Raj Hans | Sonu Ke Titu Ki Sweety

नई दिल्ली: अपने गाने और रैप से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह ने 2 साल बाद फिर से धमाकेदार वापसी की है। मशहूर पंजाबी सिंगर हंस राज हंस का 90 के दशक में मशहूर हुआ गाना 'दिल चोरी साडा हो गया' को हनी सिंह ने नये तड़के के साथ प्रस्तुत किया है। यह गाना लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी' में सुनाई देने वाला है। यह गाना सिर्फ कुछ घंटों पहले ही रिलीज हुआ है और अब तक इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यह गाना यो यो हनी सिंह ने रिक्रिएट किया है जिसे टी-सीरीज ने प्रजेंट किया है। 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी' के मसालेदार ट्रेलर के बाद सामने इस गाने को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए ये गाना-

लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ 9 फरवरी 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह लीड रोल में हैं। इस तिकड़ी को आप लव रंजन की ही फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में देख चुके हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement