मुंबई: रैपर हनी सिंह जल्द ही अपना नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। इसके साथ ही हनी ने वादा किया है कि उनका अगला गाना परमाणु जितना ही धमाकेदार होगा।
Related Stories
हनी सिंह भारतीय संगीत क्षेत्र में ट्रेंडसेटर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फेसबुक पर अपने दोस्त जेजी बी का एक संगीत वीडियो साझा किया, जिसमे हनी ने बताया कि वह जल्द ही अपना नया ट्रैक लेकर आ रहे हैं।
हनी सिंह अपने मजेदार पार्टी गीत 'हाई हील्स', 'लुंगी डांस', 'डोप शोप', 'देसी कलाकार', 'अंग्रेजी बीट' जैसे गानों से हर किसी के दिलों पर राज कर रहे हैं।