1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्वारंटाइन के दौरान कोयल से बात करती नजर आईं अदा शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

क्वारंटाइन के दौरान कोयल से बात करती नजर आईं अदा शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 04:33 pm IST

फिल्म 'कमांडो 3' में नजर आने वाली अदा शर्मा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कोयल से बात करती हुई नजर आ रही हैं। 

Adah sharma- India TV Hindi
Adah sharma Image Source : INSTRAGRAM

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के बीच सेलेब्स कई तरीके अपनाकर अपना टाइम बीता रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह एक नई दोस्त से बात करती हुई नजर आ रही हैं। जी हां यह नया दोस्त कोई व्यक्ति बल्कि कोयल है। अदा शर्मा एक कोयल के साथ उसकी आवाज में बात करती हुई नजर आईं। ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

1920 फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अदा  शर्मा का रोल दर्शकों के साथ-साख क्रिटिक्स को काफी पसंद आया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी। इसके साथ ही इस फिल्म के कारण अदा शर्मा को बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। 

व्यक्ति ने अमिताभ बच्चन पर लगाया कोट्स चोरी का आरोप, बिग बी ने दिया शानदार जवाब

अदा शर्मा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। वह अपने बेहतरीन लुक्स के साथसाध मुकदर से एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

हाल में ही अदा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन के कारण अगर आप घर पर है तो पोछा लगाते समय कैसे एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

कोरोना वायरस: 'कबीर सिंह' के प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने दान किए 50 लाख रुपये

वीडियो शेयर करते हुए अदा ने लिखा, 'आप में से कई लोग कहते होंगे कि घर की साफ-सफाई करने के कारण एक्सरसाइज का टाइम नहीं मिल पाता। तो मेरे पास आपके लिए एक उपाय है। कटका में भी अदा। अगर फोन बजे तो ध्यान मत भटकने देना, बुलाते हैं और जा भी सकते हैं, लेकिन कोरोना के बाद। तब तक लिए घर पर रहें, सुरक्षित और साफ रहें। 

अदा शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज फिल्म कमांडो 3 में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन