1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मर्दानी 2' के बाद यशराज फिल्म्स अनाउंस करेंगे संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट: अर्जुन कपूर

'मर्दानी 2' के बाद यशराज फिल्म्स अनाउंस करेंगे संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट: अर्जुन कपूर

 Published : Nov 26, 2019 10:34 am IST,  Updated : Nov 26, 2019 10:34 am IST

अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज डेट के बारे में बताया है।

arjun kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' जल्द ही रिलीज होने वाली है। पानीपत के बाद अर्जुन कपूर की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' आएगी। इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। हाल ही में अर्जुन ने संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट के बारे में बताया है।

संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा- यह फिल्म पानीपत के बाद रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट यशराज फिल्म्स आपको बताएंगे। मुझे लगता है वह मर्दानी 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट अनाउंस करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स संदीप और पिंकी फरार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। जब अर्जुन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- अगर आप आदित्य चोपड़ा से मिले हैं और उन्होंने यह बात कही है तो ठीक है।

संदीप और पिंकी फरार की बात करें तो अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। फिल्म का फर्स्ट लुक मेकर्स एक साल पहले रिलीज कर चुके हैं। फिल्म में अर्जुन एक हरियाणवी पुलिस वाले और परिणीति कॉर्पोरेट दुनिया से महत्वाकांक्षी लड़की नजर आएंगे।

अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' की बात करें तो फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म को आशुतोष गवारेकर ने डायरेक्ट किया है और यह 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन