1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महिलाओं के पीरियड्स पर एक्ट्रेस जरीन खान ने फैलाई जागरूकता, कहा...

महिलाओं के पीरियड्स पर एक्ट्रेस जरीन खान ने फैलाई जागरूकता, कहा...

 Published : Mar 28, 2018 02:18 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 02:18 pm IST

जरीन खान ने अक्षय कुमार की तारीफ भी की क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे पर 'पैडमैन' जैसी सेंसटिव फिल्म बनाई है।

जरीन खान- India TV Hindi
जरीन खान Image Source : PTI

रायपुर: अभिनेत्री जरीन खान ने मंगलवार को यहां मासिक धर्म की स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण कारकों के बारे में बात की। उन्हें एक दिवसीय राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, जो मासिक धर्म की स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य सरकार का एक प्रयास है। इसमें छत्तीसगढ़ की कई लड़कियों ने भाग लिया।

जरीन ने कहा, "मैं इस तरह के महत्वपूर्ण विषय पर आमंत्रित किए जाने के लिए आभारी हूं। यह सरकार द्वारा उठाई गई एक बड़ी पहल है और मैं अपने भाषण के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए बहुत खुश हूं।"

उन्होंने कहा, "अक्षय कुमार का धन्यवाद, जिन्होंने फिल्म 'पैडमैन' के जरिए इतनी खूबसूरती से इस मुद्दे को दिखाया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन