1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों कंगना को कर दिया गया इस फिल्म से बाहर

आखिर क्यों कंगना को कर दिया गया इस फिल्म से बाहर

 Published : May 10, 2016 05:02 pm IST,  Updated : May 10, 2016 05:02 pm IST

कंगना रनौत के बारे में पिछले दिनों खबर आई थी कि वह साई कबीर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में नजर आ सकती हैं।

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बारे में पिछले दिनों खबर आई थी कि वह साई कबीर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में नजर आ सकती हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि कंगना को इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा है और उनकी जगह फिल्म में जरीन खान को ले लिया गया है। फिल्म में जरीन के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा पा चुके अभिनेता इरफान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:- कंगना के समर्थन में आईं विद्या से नाराज हुए पति सिद्धार्थ

कंगना ने कुछ वक्त पहले ही इच्छा जताई थी कि वह किसी फिल्म में इरफान के साथ काम करना चाहती हैं। लेकिन अब उनकी यह ख्वाहिश अधूरी ही रह गई है। दरअसल कंगना को अपनी फिल्मों की शूटिंग की तारीख में तालमेल नहीं बैठने की वजह से इस फिल्म से बाहर होना पड़ा।

इस खबर की पुष्टि करते हुए कबीर ने अपने बयान में कहा, "हां, यह सच है। हम पठानी रूप वाली एक लड़की ढूंढ रहे थे और जरीन इसके लिए एकदम सही हैं।" इस फिल्म की शूटिंग शुरु करने से पहले जरीन पहले दो माह का प्रशिक्षण लेंगी, जिसका निरीक्षण स्वयं इरफान करेंगे। जरीन इससे पहले विशाल पांड्या की फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में नजर आ चुकी हैं।

'डिवाइन लवर्स' काफी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। इसकी शूटिंग सितम्बर में शुरू होगी। यह फिल्म समाज के निचले मध्यम वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रंगून की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन