1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्यार और साजिश के इर्द गिर्द है 'अक्सर-2' का ट्रेलर

प्यार और साजिश के इर्द गिर्द है 'अक्सर-2' का ट्रेलर

 Published : Aug 30, 2017 08:12 am IST,  Updated : Aug 30, 2017 08:12 am IST

जरीन खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘अक्सर 2’ को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई थी, अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। फिल्म में जरीन एक बार फिर से काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

zareen- India TV Hindi
zareen

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा जरीन खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘अक्सर 2’ को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई थी, अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। फिल्म में जरीन एक बार फिर से काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता गौतम रोडे और अभिनव शुक्ला भी मुख्य किदारों में नजर आ रहे हैं। दोनों ही सितारे इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। गौतम औ अभिनव दोनों ही अपने किरदारों में काफी बेहतरीन नजर आ रहे हैं, वहीं जरीन भी बेहद हॉट लुक में एक बार फिर अपने फैंस को दीवाना बना रही हैं।

फिल्म के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए जरीन खान ने ट्विटर के जरिए फिल्म के इसका वीडियो जारी किया। उन्होंने साथ कैप्शन में लिखा, "आखिरकार इंतजार खत्म..'अक्सर-2' का ट्रेलर ये रहा।" गौरतलब है कि यह फिल्म साल 2006 में आई इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और डिनो मोरिया के अभिनय से सजी फिल्म 'अक्सर' की सीक्वल है।

इमरान ने भी सीक्वल फिल्म की नई टीम को शुभकानमाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, "'अक्सर-2' का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। फिल्म और टीम के लिए सफलता की कामना।" 'अक्सर-2' की कहानी प्यार और साजिश के इर्द-गिर्द घूमती मालूम पड़ रही है। यह 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। (...जब फैन पर फूट पड़ा जया बच्चन का गुस्सा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन