1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जरीना वहाब, बरखा बिष्ट विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' से जुड़ीं

जरीना वहाब, बरखा बिष्ट विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' से जुड़ीं

 Published : Jan 30, 2019 08:49 am IST,  Updated : Jan 30, 2019 08:49 am IST

अभिनेता विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री की भूमिका में दिखाई देंगे। 

पीएम नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी

मुंबई: बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को निर्माताओं ने फाइनल कास्ट की घोषणा की है, जिसमें जरीना वहाब, मनोज जोशी, प्रशांत नारायण और बरखा बिष्ट सेनगुप्ता जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म में अभिनेता बोमन ईरानी, दर्शन कुमार, अक्षत आर. सलूजा, अंजन श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्ता और यतिन कार्येकर भी नजर आएंगे। ​अभिनेता विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री की भूमिका में दिखाई देंगे। 

निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, "प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ एक बेहतरीन स्टार कास्ट एक प्रभावी सिनेमाई अनुभव का आधार है। 'पीएम नरेंद्र मोदी' के साथ हमें ऐसे अभिनेता मिले हैं, जो न केवल अनुभवी हैं, बल्कि श्रीमान नरेंद्र मोदी पर एक बायोपिक जैसी प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के लिए सही संयोजन भी हैं। मैं इस तरह के प्रतिभाशाली कलाकारों के होने और उमंग के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।" 

फिल्म को गुजरात में और देश के अन्य हिस्सों में फिल्माया जाएगा।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन