Zero Box Office Collection Day 2: आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' की कमाई में दूसरे दिन थोड़ी गिरावट आई है। 21 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 20.14 करोड़ रूपये की कमाई की थी। इस फैंटसी ड्रामा फिल्म ने दूसरे दिन 18.22 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। शनिवार होने के कारण फिल्म की कमाई पहले दिन से ज्यादा होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ हैं।
Related Stories
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर कमाई की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ''दूसरे दिन जीरो की कमाई में गिरावट... पहले दिन की अच्छी शुरुआत के बाद दूसरे दिन बिजनेस कमाल का होना चाहिए थे, लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर यह स्ट्रगल कर रही है... शुक्रवार- 20.14 करोड़, शनिवार- 18.22 करोड़। कुल- 38.36 करोड़। भारत।''
फिल्म दुनियाभर में लगभग 4380 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में शाहरुख एक बौने के किरदार में हैं। इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें सलमान खान सहित कई सितारों का कैमियो भी है। सलमान का कैमियो तो आपने 'इश्कबाजी' गाने में देख लिया है। फिल्म में सलमान के अलावा श्रीदेवी, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, आर माधवन, जूही चावला का भी गेस्ट अपीयरेंस है।
दिवाली पर रिलीज हुई आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने पहले दिन 25 करोड़ रूपये कमाए थे। रणबीर कपूर की 'संजू' ने पहले दिन 34.75 करोड़ रूपये और सलमान की 'रेस 3' ने ओपनिंग डे पर 29.17 करोड़ रूपये का बिजनेस किया था।
Also Read:
Simmba Poster: रणवीर सिंह और सोनू सूद का आमना-सामना, जल्द रिलीज होगी फिल्म
सिनेमा टिकटों पर GST हुआ कम, बॉलीवुड सिलेब्स ने जाहिर की खुशी