1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस से संक्रमित जोआ मोरानी की रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से ठीक होकर पहुंचीं घर

कोरोना वायरस से संक्रमित जोआ मोरानी की रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से ठीक होकर पहुंचीं घर

 Published : Apr 12, 2020 05:20 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 05:25 pm IST

शजा मोरानी और जोआ मोरानी, दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री रही है। उनके पिता करीम मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

Zoa Morani Corona Negative- India TV Hindi
जोआ मोरानी अस्पताल से ठीक होकर पहुंचीं घर Image Source : INSTAGRAM

वैश्विक महामारी से संक्रमित जोआ मोरानी की भी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। बता दें कि हाल ही में उनकी बहन शजा मोरानी की टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। दोनों बहनों के अलावा उनके पिता और जाने-माने प्रोड्यूसर करीम मोरानी को भी कोरोना हुआ है।

जोआ ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि कोरोना वॉरियर्स को अलविदा कहने का वक्त आ गया है, लेकिन वो हमेशा मेरी प्रार्थना में शामिल रहेंगे।

Zoa Morani
Image Source : INSTAGRAMजोआ मोरानी ने शेयर किया स्टेटस

शजा मोरानी ने भी कोरोना से ठीक होने के बाद सोशल मीडिया पर बहन और परिवार का शुक्रिया अदा किया और अपनी बहन व मां-बाप का आभार व्यक्त किया। ये पोस्ट उन्होंने अस्पताल में लिखा था।

बता दें कि सबसे पहले शजा को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जिसके बाद पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। शजा के बाद जोआ और करीम मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव निकले, जबकि उनकी पत्नी इस संक्रमण की चपेट में आने से बच गईं। इसके बाद तीनों का अस्पताल में इलाज हुआ, जहां शजा और जोआ ठीक होकर घर लौट चुकी हैं। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। शजा श्रीलंका से लौटी थीं, जबकि जोआ ने राजस्थान में यात्रा की थी।

जोआ मोरानी ने बीते शुक्रवार को ही वरुण धवन के साथ इंस्टाग्राम लाइव किया। जहां जोआ ने बताया कि उन्हें बुखार, खांसी के लक्षण दिखने शुरू हुए थे। अस्पताल में एडमिट होने के बाद वो काफी अच्छा महसूस कर रही थीं। उन्होंने लोगों से कहा कि घर पर ही रहें और अगर किसी भी तरह का लक्षण दिखता है तो सीधे अस्पताल जाएं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन