मुंबई: फिल्म‘ मुक्काबाज’ की अदाकारा जोया हुसैन निर्देशक नवदीप सिंह की आने वाली फिल्म में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण फिल्मकार आनंद एल राय की होम प्रोडक्शन कंपनी‘ कलर येलो प्रोडक्शन’ करेगी।
Related Stories
फिल्म में सैफ अली खान को पहले ही साइन कर लिया गया था और अब उनके साथ जोया और मानव विज भी नजर आएंगे। आनंद ने एक बयान में कहा कि जोया और मानव उन्हें दिए किरदार के लिए सबसे सही विकल्प हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ जोया हुसैन और मानव विज को इस फिल्म में लेना खुशी की बात है। दोनों ही सराहनीय अभिनेता हैं और वे अपने किरदारों को पूरी तरह समझते हैं और उनकी तैयारी में यह पूरी तरह नजर आता है।’’