1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर.माधवन के बाद अब ये अभिनेता बनेगा रोहित शेट्टी की 'सिंबा' का खलनायक

आर.माधवन के बाद अब ये अभिनेता बनेगा रोहित शेट्टी की 'सिंबा' का खलनायक

 Published : Mar 27, 2018 06:17 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 06:17 pm IST

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘सिंबा’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अभिनेता वरुण धवन को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। वहीं अब इस फिल्म के साथ एक और अभिनेता का नाम जुड़ चुका है। दरअसल यहां हम अभिनेता...

Sonu Sood- India TV Hindi
Sonu Sood

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘सिंबा’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। वहीं अब इस फिल्म के साथ एक और अभिनेता का नाम जुड़ चुका है। दरअसल यहां हम अभिनेता सोनू सूद के बारे में बात कर रहे हैं, जो फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। लेकिन अपने किरदार को लेकर सोनू का कहना है कि इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें बहुत सारा होमवर्क करना होगा। गौरतलब है कि हाल ही में आर. माधवन ने स्पष्ट किया था कि कंधे की चोट के कारण वह ‘सिंबा’ का हिस्सा नहीं बन सकेंगे, जिसके बाद सोनू को रणवीर सिंह के साथ फिल्म में शामिल किया गया।

फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे। सोनू ने कहा, "मुझे लगता है कि बहु आयामी.. और ऐसी भूमिका, जिसमें काम चुनौतीपूर्ण हो, थोड़ा मुश्किल है, ऐसी भूमिका निभाना रोमांचक है और यह हमेशा एक कलाकार के लिए ऊंचा है। यह ऐसी फिल्म है, जिसके लिए मुझे कड़ी मेहनत और कुछ चीजों के अध्ययन की जरूरत है।" सोनू ने कहा, "एक बार फिल्म रिलीज हो जाए, तो लोगों को इस बारे में पता चल जाएगा और हां, इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की।"

बॉलीवुड पॉटबोयलर से जुड़े सभी तत्वों के साथ शेट्टी अपने आउट-एंड-आउट मसाला एंटरटेंमेंट के लिए पहचाने जाते हैं। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर के साथ सैफ की बेटी सारा अली खान भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली हैं। गौरतलब है कि रिलायंस एंटरटेंमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘सिंबा’ 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन