1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुश्किलों में फंसे इमरान हाशमी, लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप

मुश्किलों में फंसे इमरान हाशमी, लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप

 Published : Mar 27, 2018 05:47 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 05:47 pm IST

इमरान हाशमी ने अपने अलग अंदाज से लाखों लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। हालांकि इंडस्ट्री में वह सीरियल किसर के नाम से काफी मशहूर हैं। इमरान की फिल्मों से ज्यादा उनके गाने लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। लेकिन अब इमरान हाशमी मुश्किलों..

Emraan Hashmi- India TV Hindi
Emraan Hashmi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने अलग अंदाज से लाखों लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। हालांकि इंडस्ट्री में वह सीरियल किसर के नाम से काफी मशहूर हैं। इमरान की फिल्मों से ज्यादा उनके गाने लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। लेकिन अब इमरान हाशमी मुश्किलों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'चीट इंडिया' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन अब यही फिल्म उनके लिए मुसीबत भी बन गई है। बता दें कि इमरान हाशमी पर स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगाया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली बेस्ड लेखक दिनेश गौतम और अभिनेता इमरान जैद ने हाल ही में टी सीरीज प्रोडक्शन हाउस और इमरान हाशमी पर उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगाया है। खबरों के अनुसार उनका कहना है कि इसकी कहानी उनकी फिल्म 'मार्कशीट' से काफी मिलती-जुलती है। साथ उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2012 में इंडियन स्क्रिप्ट राइटर्स एसोसिएशन में इसे रजिस्टर्ड भी करवा चुके थे।

लेखक का कहना है कि, उन्होंने महेश के साथ पिछले साल ही अपने इस फिल्म को लेकर सभी बातें शेयर की थी। उनका कहना है कि जब इमरान हाशमी ने 'चीट इंडिया' से जुड़ी जानकारी दी थी, तब ही वह राइटर्स एसोसिएशन में एक ऑफिशियल कंप्लेंट भी कर चुके थे। खबरों के अनुसार अब वह प्रोडक्शन हाउस को लीगल नोटिस भी भेजने वाले हैं। हालांकि 'चीट इंडिया' से जुड़े किसी भी सदस्य की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन