साल 2025 दर्शकों के लिए कई सरप्राइज लेकर आया। लेकिन, उन मेकर्स के लिए बहुत खास था, जिनकी लो बजट की फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें कोई हीरो-हीरोइन नहीं है। सिर्फ 15 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी ये फिल्म भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित है जो हर उम्र के लोग देख सकते हैं। एनिमेटेड फिल्म ने रिलीज के बाद पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'महावतार नरसिम्हा' है, जिसने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं।
2025 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट
अगर किसी एक फिल्म को 2025 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट माना जा सकता है तो वह निस्संदेह 'महावतार नरसिम्हा' है। ऐसे समय में जब पूरी इंडस्ट्री 'सैयारा' के बारे में बात कर रही थी। तब 25 जुलाई को रिलीज हुई इस एनिमेटेड फिल्म ने चुपचाप पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित 'महावतार नरसिम्हा' भक्त प्रह्लाद और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की महाकाव्य कथा को आधुनिक दृश्य शैली में दिखाती है, जिसमें एनीमेशन के द्वारा पौराणिक कथा को पेश किया गया है।
50 दिन से सिनेमाघरों में राज कर रही ये फिल्म
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे करके एक नई उपलब्धि हासिल की है और अभी भी भारत भर के 200 से ज्यादा सिनेमाघरों में चल रही है। इतना लंबा सफर की भी कम बजट की फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। खासकर जब फिल्म में कोई एक्टर और एक्ट्रेस न हो।
महावतार नरसिम्हा का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार
शुरुआत में साउथ में लोकप्रियता हासिल करने के बाद यह फिल्म देश भर में अपनी कहानी के दम पर चर्चा में आ गई। दर्शकों और आलोचकों दोनों ने इसकी खूब सराहना की। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले ही दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित 'महावतार नरसिम्हा' के 2037 तक 6 भाग आने वाले हैं। ये भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड फ्रैंचाइजी होने वाली है।
ये भी पढ़े-
बिना हीरो-हीरोइन हिट हुई ये फिल्म, 'सैयारा' को दी कड़ी टक्कर, IMDb पर मिली 9.7 रेटिंग