1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेहद खास है इस साल का जुलाई, रिलीज हो रही 21 दमदार कहानियां, दांव पर लगा स्टारकिड हीरोइन का डेब्यू

बेहद खास है इस साल का जुलाई, रिलीज हो रही 21 दमदार कहानियां, दांव पर लगा स्टारकिड हीरोइन का डेब्यू

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 09, 2025 05:08 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 05:08 pm IST

जुलाई के महीने में इस बार फिल्मों और सीरीज की भरमार रहने वाली है। अब तक कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कुछ सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में हैं।

Maalik- India TV Hindi
मालिक Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के लिए जुलाई का महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने में 21 से ज्यादा फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में आधा दर्जन से ज्यादा सुपरस्टार्स अपनी दमदार एक्टिंग दिखाते नजर आने वाले हैं। वहीं तो कुछ नए-नवेले एक्टर्स भी अपनी कहानियों में दिखेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड की एक स्टारकिड हीरोइन भी अपने करियर की शुरुआत कर रही है। इस डेब्यू फिल्म पर ही इस हीरोइन का करियर टिका है। 

अब तक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं ये फिल्में

इस महीने 21 से ज्यादा फिल्में और सीरीज दर्शकों को देखने के लिए मिलने वाली हैं। अब तक कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होकर खूब तारीफें भी बटोर चुकी हैं। महीने के शुरुआती 9 दिनों में 'मेट्रो इन दिनों' और 'कालीधर लापता' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। मेट्रो इन दिनों फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म ने अब तक 20 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई भी कर ली है। इसके साथ ही ओटीटी पर 4 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'कालीधर लापता' भी खूब तारीफें बटोर रही है। 

स्टारकिड हीरोइन का होगा डेब्यू

इसके साथ ही इसी महीने बॉलीवुड की एक स्टारकिड हीरोइन शनाया कपूर भी अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में शनाया  के साथ विक्रांत मेसी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी दिन राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'मालिक' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ हुमा कुरेशी अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म भी रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बटोर रही है। 

इन फिल्मों से गुलजार रहेगा जुलाई

बता दें कि 1 जुलाई को फिल्म सरदार-2 रिलीज हुई थी। इसके बाद 4 जुलाई को ओटीटी पर अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'कालीधर लापता' रिलीज हो चुकी है। बीते 4 जुलाई को ही 'मेट्रो इन दिनों' ने भी दस्तक दी थी। इसके बाद उप्पु कप्पुरांबु, अक्षरधाम जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अब 11 जुलाई को आंखों की गुस्ताखियां, आप जैसा कोई, घाटी, स्पेशल ऑप्स-2, मालिक, सुपरमैन, बस करो आंटी, तन्वी द ग्रेट, निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस, सैयारा, राख, हरिहारा वीरा मल्लू, सन ऑफ द सरदार-2, प्रेम सुंदरी और द गर्लफ्रेंड रिलीज होने वाली हैं। 

इन बड़े सितारों पर लगा दांव

इनमें से 'प्रेम सुंदरी' में बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर नजर आने वाले हैं। राख फिल्म में जॉन अब्राहिम नजर आएंगे। वहीं सैंयारा में अहान पांडे और अनीता पड्डा नजर आने वाले हैं जो 18 जुलाई को रिलीज होगी। स्पेशन ऑप्स सीरीज का दूसरा सीजन भी 11 जुलाई को रिलीज हो रहा है। इसे नीरज पांडे ने बनाया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन