1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 83 Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन बढ़ाई की कमाई की रफ्तार, अब तक हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन

83 Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन बढ़ाई की कमाई की रफ्तार, अब तक हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन

 Published : Dec 26, 2021 10:49 am IST,  Updated : Dec 26, 2021 10:51 am IST

कबीर खान के निर्देशन में बनाई गई फिल्म '83' साल 1983 क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के जश्न को रुपहले पर्दे पर उकेरने काम करती है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका में हैं।

83 Box Office Collection Day 2- India TV Hindi
83 Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन बढ़ाई की कमाई की रफ्तार, अब तक हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन Image Source : TWITTER/TARAN ADARSH

Highlights

  • '83', 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी है
  • कबीर खान द्वारा निर्देशित, रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं
  • दीपिका पादुकोण ने रोमी की भूमिका निभाई है, जो कपिल देव की पत्नी हैं

रणवीर सिंह की फिल्म '83' बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग के साथ शानदार परफॉर्मेंस दे रही है। कबीर खान की फिल्म ने सिनेमाघरों में शुक्रवार, 24 दिसंबर को 12.64 करोड़ रुपये के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना आगाज़ किया है। वहीं शनिवार को भी इस फिल्म ने अपनी रफ्तार को कायम रखा है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दर्शक ज्यादा संख्या में फिल्म को देखने सिनेमाघरों में पहुंचे।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की स्पोर्ट्स ड्रामा '83', साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही है। क्रिटिक्स ही नहीं दर्शक भी फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन में '83' ने 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने शनिवार को शानदार कमाई करते हुए 16 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह दोनों दिन की कमाई पर ध्यान दें तो फिल्म ने दो दिनों में तकरीबन 28 करोड़ की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, "शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म '83' की ओपनिंग बंपर रही है। देश के अलग-अलग जगहों पर फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स है क्योंकि कुछ बड़े शहरों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में दर्शक थिएटर से दूर नजर आए।"

फिल्म '83' के कालाकारों की बात करें तो रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, अम्मी विर्क और पंकज त्रिपाठी जैसे चेहरे शामिल है। टीम इंडिया ने कैसे 1983 में अपने विश्व कप के सपने का पीछा किया और जीत हासिल की। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन