Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साल 2025 में औंधे मुंह गिरी 90 प्रतिशत बॉलीवुड फिल्में, चंद कहानियों ने ही बॉक्स ऑफिस पर छोड़े निशान, गुमनाम रहीं 200 फिल्में

साल 2025 में औंधे मुंह गिरी 90 प्रतिशत बॉलीवुड फिल्में, चंद कहानियों ने ही बॉक्स ऑफिस पर छोड़े निशान, गुमनाम रहीं 200 फिल्में

Written By: Shyamoo Pathak Published : Dec 17, 2025 11:44 am IST, Updated : Dec 17, 2025 11:44 am IST

बॉलीवुड में इस साल अब तक 240 से ज्यादा फिल्में बनी हैं लेकिन केवल 10 प्रतिशत फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अपना निशान छोड़ा है। वहीं 90 प्रतिशत फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं।

Bollywood movies- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@AHANPANDEY AND HRITHIK ROSHAN बॉलीवुड मूवीज

बॉलीवुड के लिए साल 2025 कोई खास नहीं रहा है और चंद फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाया है। इस साल बॉलीवुड की करीब 240 फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज हुई हैं। लेकिन केवल 10 प्रतिशत यानी 20 से 25 फिल्मों ने ही कमाई के मामले में अपना जलवा दिखा पाया है। बाकी की करीब 90 प्रतिशत फिल्में औंधे मुंह गिरीं और गुमनामी में चली गईं। आज हम आपको बताते हैं वो आंकड़ा जो बॉलीवुड फिल्मों के मेकर्स के लिए ध्यान देने लायक है। क्या ऐसी वजह रही कि 90 प्रतिशत फिल्में लोगों के दिलों में जगह बना पाईं। 

केवल इन 10 प्रतिशत फिल्मों ने किया कमाल

बॉलीवुड में इस बार जो 10 प्रतिशत फिल्में चली हैं उनमें लव स्टोरी से लेकर कॉमेडी और एक्शन शामिल रहा है। यहां तक कि ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली फिल्म होमबाउंड भी कमाई के मामले में फिसड्डी रही थी। लेकिन इन सभी के बीच कुछ फिल्मों ने कमाल किया है। इस लिस्ट में हम आपको बताते हैं वो चंद फिल्में जिन्होंने कमाई के मामले में मेकर्स को खुश किया है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही हैं। 
फिल्म  डायरेक्टर कलेक्शन बजट स्टारकास्ट
छावा लक्ष्मण उतेकर 808 (WW) 150CR विक्की कौशल रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना
धुरंधर आदित्य धर 590 250CR रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त
सैयारा मोहित सूरी 575 50CR अहान पांडे और अनीत पड्डा
हाउसफुल-5 तरुण मनसुखानी 292 225 अक्षय कुमार अभिषेक बच्चन और रितेश
सितारे जमीं पर आर एस प्रसन्ना 268 80 आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा
रेड-2 राज कुमार गुप्ता 235 80 अजय देवगन और रितेश देशमुख
रेड-2 राज कुमार गुप्ता 235 80 अजय देवगन और रितेश देशमुख
थामा  आदित्य सरपोटदार 191 140 आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना
सिकंदर  एआर मुरुगुदास 200 182 सलमान खान और रश्मिका मंदाना
जॉलीएलएलबी 2 सुभाष कपूर 170 100 अक्षय कुमार और अरशद वारसी
तेरे इश्क में आनंद एल राय 159 75 धनुष और कृति सैनन
स्काई फोर्स अभिषेक अनिल कपूर 155 130 अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया
केसरी चैप्टर-2 करण सिंह त्यागी 143 93 अक्षय कुमार और आर माधवन
जाट गोपिचंद मिलनैनी 117 85 सनी देओल और रणदीप हुड्डा
एक दीवाने की दीवानियत मिलाप जावेरी 113 30 हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा
दे दे प्यार दे 2 अंशुल शर्मा 112  74 अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी शशांक खेतान 103 80 वरुण धवन, जाह्नवी कपूर
मेट्रो इन दिनों  अनुराग बासु 72 55 अनुपम खेर, नीना गुप्ता 
 

औंधे मुंह गिरीं 200 से ज्यादा फिल्में

हालांकि 200 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। इनमें से कई ऐसी रहीं हैं जिनका बजट बड़ा था लेकिन जब रिलीज हुईं तो किसी ने नहीं पूछा। इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स को तगड़ी चपत लगी है और बॉलीवुड की इमेज पर भी बट्टा लगा है। ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर-2 एक ऐसी ही फिल्म रही है जो 400 करोड़ रुपयों के बजट से बनी थी और बुरी तरह फ्लॉप रही थी। धड़क-2, बागी-4, फतेह, द बंगाल फाइल्स, आजाद, मेरे हसबैंड की बीवी, लवयापा और ग्राउंड जीरो जैसी कई फिल्में मेकर्स को तगड़ा बट्टा लगाने में सफल रहीं। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement