1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं श्रद्धा कपूर जैसी दिखने वाली IPL गर्ल, खूबसूरती ऐसी कि रातों रात बन गई इंटरनेट सेंसेशन

कौन हैं श्रद्धा कपूर जैसी दिखने वाली IPL गर्ल, खूबसूरती ऐसी कि रातों रात बन गई इंटरनेट सेंसेशन

 Published : Apr 13, 2024 06:11 pm IST,  Updated : Apr 13, 2024 06:54 pm IST

आईपीएल 2024 से हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर वायरल हो रही है, जो हूबहू बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की तरह दिख रही है। मिस्ट्री गर्ल की ये तस्वीर इस वक्त हर तरफ सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

 ipl 2024 , mystery girl, Shradhha kapoor- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर जैसी दिख रही ये IPL गर्ल Image Source : X

कहते हैं कि पूरी दुनिया में एक जैसी शक्ल के सात लोग होते हैं। हालांकि कई लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते। लेकिन कई बार ऐसा होता है जब कोई अपने हमशक्ल से मिलता है तो हैरान रह जाता है। आम लोगों के हमशक्ल इतने वायरल नहीं होते जितने सेलिब्रिटीज के वायरल हो जाते हैं। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जैसी दिख रही एक लड़की की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

'श्रद्धा कपूर' जैसी दिखती हैं ये लड़की

दरअसल, 11 अप्रैल 2024 को मुंबई के 'वानखेड़े स्टेडियम' में जब 'मुंबई इंडियंस' ने 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' के साथ मुकाबला किया को इस रोमांचक मैच के दौरान कैमरे की नजर एक मिस्ट्री गर्ल पर पड़ी जो व्हाइट चिकनकारी कुर्ते में बहुत खूबसूरत लग रही थी और उसने अपने बाल खुले रखे थे। तस्वीर में नजर आ रही ये लड़की हूबहू श्रद्धा कपूर जैसी दिख रही हैं। बस फिर क्या देखते ही देखते लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। ढेरों फैंस न केवल उसके बारे में जानना चाहते हैं, बल्कि कुछ लोग उन्हें श्रद्धा कपूर की हमशक्ल तो वहीं कुछ लोग उन्हें 'श्रद्धा कपूर की बहन' कह रहे हैं। वहीं अब तो इसपर खुद  'श्रद्धा कपूर' ने भी रिएक्ट कर दिया है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर  IPL गर्ल की वायरल हो रही तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि-' अरे मैं तो हूं।'

Shraddha kapoor post
Image Source : X श्रद्धा कपूर का पोस्ट

प्रोफेशनल सिंगर हैं आईपीएल गर्ल

बता दें कि  श्रद्धा कपूर जैसी दिखने वाली ये आईपीएल गर्ल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनका नाम प्रगति नागपाल है और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 154K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं प्रगति नागपाल के इंस्टा को देख हमें पता चला कि वो एक प्रोफेशनल सिंगर हैं और उनका पहला गाना 4 अप्रैल 2024 को 'यूज़लेस भावरा' टाइटल के साथ लॉन्च किया गया था। एक सिंगर के रूप में अपनी सफल शुरुआत के बाद उन्होंने 'दिल्ली विश्वविद्यालय' में भी प्रदर्शन किया।वहीं प्रगति नागपाल की इंस्टा पर मौजूद तस्वीरे देख फैंस उनकी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध होकर उन्हें एक्ट्रेस बनने की सलाह दे रहे हैं। आप भी प्रगति की तस्वीरों को देख उनकी खूबसूरती पर फिदा हो जाएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन