1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Pathaan' कॉन्ट्रोवर्सी के बीच सोशल मीडिया पर छाया है 'बेशर्म रंग' का देसी वर्जन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

'Pathaan' कॉन्ट्रोवर्सी के बीच सोशल मीडिया पर छाया है 'बेशर्म रंग' का देसी वर्जन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

 Published : Dec 16, 2022 08:21 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 08:21 pm IST

'Pathaan' से पहले दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है जिनमें से ज्यादातर हिट रही हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

Besharam Rang- India TV Hindi
Besharam Rang video Image Source : YOUTUBE/YRF/TWITTER

फिल्म 'Pathaan' को सोशल मीडिया पर अभी से ही बायकॉट की मार झेलनी पड़ रही है। बीते दिनों फिल्म से 'Besharam Rang' सॉन्ग रिलीज हुआ था जिसे लेकर सारा बवाल चल रहा है। गाने के वीडियो में दीपिका पादुकोण और Shah Rukh Khan के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई, लेकिन बवाल दोनों की केमिस्ट्री पर नहीं बल्कि इसमें Deepika Padukone द्वारा पहने गए कपड़ों पर शुरू हुई है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर इसके बायकॉट की मांग हो रही है वहीं दूसरी तरफ फिल्म के इस गाने पर एक और डांस वीडियो सामने आया है जिसमें न तो कोई भगवा कपड़ों में दिख रहा है और न ही कोई खर्चा हुआ है। हां मगर, एक बात पक्की है कि ये 'बेशर्म रंग' देखकर आपकी हंसी जरूर नहीं रुकेगी।

यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पत्रलेखा की बिगड़ी मानसिक हालत, अजीब हरकतें करते हुए Video वायरल

लड़कों के डांस को देख नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़के इस गाने पर डांस कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण को कड़ी टक्कर भी दे रहे हैं। इस वीडियो में न तो सेट पर खर्चा हुआ है और न ही इसमें पहने गए कपड़ों को किसी डिजाइनर ने बनाया है फिर भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। वीडियो में एक लड़का दीपिका पादुकोण के सिजलिंग डांस मूव्स को इस तरह से कर रहा है कि आप इसे देखकर खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में नजर आ रहे लड़के नदी किनारे अंडरगार्मेंट्स और लुंगी पहने हुए जबरदस्त डांस मूव्स कर रहे हैं। 

बता दें कि 'Besharam Rang' सॉन्ग में दीपिका पादुकोण के कपड़ों से शुरू हुआ बवाल दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर में भरपूर एक्शन देखने को मिला था। बड़े पर्दे पर शाहरुख और जॉन को एक्शन करते देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। 

'Jawan' के निर्देशक Atlee Kumar के घर गूंजेगी किलकारी, शादी के 8 साल बाद कपल ने दी गुड न्यूज

Kartik Aaryan की 'शहजादा' का 'Avatar 2' के साथ है खास कनेक्शन, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन