1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आखिरी सवाल' की रिलीज डेट में बदलाव, सिनेमाघरों में कब आएगी संजय दत्त की फिल्म, नई तारीख का हुआ ऐलान

'आखिरी सवाल' की रिलीज डेट में बदलाव, सिनेमाघरों में कब आएगी संजय दत्त की फिल्म, नई तारीख का हुआ ऐलान

 Published : May 07, 2026 11:59 pm IST,  Updated : May 08, 2026 12:08 am IST

संजय दत्त और समीरा रेड्डी की फिल्म 'आखिरी सवाल' की रिलीज डेट बदली गई है, जो पहले सिनेमाघरों में 8 मई को दस्तक देने वाली थी। अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया है।

Aakhri Sawal release date changed- India TV Hindi
'आखिरी सवाल' की नई रिलीज डेट Image Source : INSTAGRAM/@DUTTSANJAY

'आखिरी सवाल' के मेकर्स ने गुरुवार, 08 मई को फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। संजय दत्त और समीरा रेड्डी स्टारर इस फिल्म को अभिजीत वारंग ने डायरेक्ट किया है। पहले इसे 16 मई, 2026 को रिलीज करने का प्लान था। बाद में इसे 8 मई, 2026 कर दिया गया और अब इसे फिर से रीशेड्यूल किया गया है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 'आखिरी सवाल' में RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के 100 साल के इतिहास को दिखाया गया है। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है।

'आखिरी सवाल' की रिलीज डेट बदली

'आखिरी सवाल' की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'कल, देश सच देखेगा। इंतजार खत्म हुआ- सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर कल आ रहा है। #AakhriSawal का ट्रेलर कल आएगा। 15 मई को सिर्फ सिनेमाघरों में जवाब जानने के लिए तैयार हो जाइए।' नई रिलीज डेट वाले पोस्टर के साथ मेकर्स ने यह भी घोषणा की कि 'आखिरी सवाल' का ऑफिशियल ट्रेलर 8 मई, 2026 को रिलीज किया जाएगा।

आखिरी सवाल के प्रोड्यूसर संजय दत्त का होगा धमाका

फिल्म 'आखिरी सवाल' को निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स की मदद से तैयार किया गया है और इसे निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसे निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। काम की बात करें तो संजय दत्त को आखिरी बार रितेश देशमुख के निर्देशन वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' में देखा गया था।

समीरा रेड्डी का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, जो 'रेस', 'मुसाफिर' और 'मैंने दिल तुझको दिया' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। वह संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' के साथ वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार 2013 में आई कन्नड़ फिल्म 'वरदनायका' में किच्चा सुदीप के साथ देखा गया था।

ये भी पढे़ं-

मौत की झूठी खबर पर भड़के शक्ति कपूर, अफवाहों पर जताई नाराजगी, कहा- 'ये अच्छी बात नहीं'

Irrfan Khan को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस, 'द लास्ट टेनेंट' में साथ किया था काम, 25 साल बाद किस बात का है अफसोस?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन