Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. औंधे मुंह गिरीं स्टारकिड की लगातार 2 फिल्में, दोनों बार फ्लॉप रहा डेब्यू, सुपरस्टार पिता का टूट गया दिल

औंधे मुंह गिरीं स्टारकिड की लगातार 2 फिल्में, दोनों बार फ्लॉप रहा डेब्यू, सुपरस्टार पिता का टूट गया दिल

Written By: Shyamoo Pathak Published : Feb 23, 2025 04:38 pm IST, Updated : Feb 23, 2025 04:38 pm IST

आमिर खान के लाडले जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। इस फिल्म के फ्लॉप होने पर आमिर खान को बहुद दुख हुआ है। इसको लेकर आमिर खान ने खुलकर बात की है।

Junaid Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM जुनैद खान

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। बीते दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' का खूब प्रचार किया था। लेकिन आमिर खान के बेटे जुनैद खान की लगातार 2 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। दोनों बार किया गया जुनैद खान के डेब्यू का ये प्रयास बुरी तरह पिट गया है। बेटे की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद आमिर खान ने भी दुख जताया है। आमिर खान ने कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ कि जुनैद की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। 

बेटे की फ्लॉप फिल्म से हुआ दुख

एबीपी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा के बारे में बात की। 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। इस पर बात करते हुए आमिर खान ने कहा, 'दुर्भाग्य से नहीं चली वो फिल्म। तो मुझे उसका भी बड़ा दुख है।' आमिर ने साझा किया कि उन्हें लगा कि फिल्म अच्छी थी और जुनैद का काम भी अच्छा था। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी फिल्मों की तुलना में लवयापा को लेकर 10 गुना ज्यादा तनाव में थे। 3 इडियट्स अभिनेता को याद आया कि वह रिलीज़ से दो सप्ताह पहले खिड़की पर बैठे थे और सोच रहे थे कि वह इतने तनाव में क्यों हैं। आमिर ने कहा कि यह उनकी फिल्म नहीं थी, उन्होंने न तो इसका निर्देशन किया था और न ही इसका निर्माण किया था। उन्होंने कहा, 'मैं दूर से देख रहा हूं लेकिन मेरा दिल धड़क रहा है।' आमिर ने आगे बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे यह उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण था। उन्होंने इसे एक पिता की भावना बताया और समझ नहीं पाए कि इसे कैसे समझाया जाए।

जुनैद खान की फिल्म ने 7 दिनों में कमाए महज 6 करोड़ रुपये

जुनैद खान ने बड़ी स्क्रीन पर खुशी कपूर के साथ डेब्यू किया था। हालांकि जुनैद इससे पहले अपनी फिल्म 'महाराज' में भी काम कर चुके हैं। हालांकि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। अब दूसरी बार जुनैद खान अपनी हीरोइन खुशी कपूर के साथ बड़े पर्दे पर रोमांटिक लवस्टोरी में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 7 दिनों महज 6 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इसके बाद की कमाई का आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार 2 बार डेब्यू फ्लॉप कराने वाले जुनैद खान अब कमबैक की तैयारी में जुटे हैं। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement