1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट फिर टली, लेकिन प्रभास के फैंस क्यों मायूस हुए

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट फिर टली, लेकिन प्रभास के फैंस क्यों मायूस हुए

 Published : Feb 15, 2022 06:12 pm IST,  Updated : Feb 15, 2022 06:12 pm IST

Laal Singh Chaddha Release Date: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म  'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। अब नई रिलीज डेट आई है।

Aamir Khan Film Lal Singh Chaddha New Release Date- India TV Hindi
लाल सिंह चड्ढा का पोस्टर Image Source : VIACOM18

Highlights

  • 14 अप्रैल को फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज नहीं हो रही
  • आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने इसकी जानकारी दी
  • फिल्म को विश्वभर में रिलीज किया जाएगा

Laal Singh Chaddha Release Date: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म  'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। मगर इस वजह से एक्टर प्रभास के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि, 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज डेट भी आ गई है। मगर तारीख पर तारीख मिलने से फैंस की बेताबी और बढ़ती दिख रही है।

मंगलवार को आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने इसकी जानकारी दी। ट्वीट कर के बताया, 14 अप्रैल को हमारी फिल्म  'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज नहीं हो रही है। इसका कारण यह है कि क्योंकि फिल्म समय पर पूरी नहीं हो पाई है।

फिल्म की नई रिलीज डेट 11 अगस्त, 2022 है। इस दिन फिल्म को विश्वभर में रिलीज किया जाएगा। इस दिन एक्टर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने वाली थी। मगर टीम ने आपस में बातचीत करके प्रभास की मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। इससे दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से भी बच जाएंगी।

आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने इसके लिए 'आदिपुरुष' की टीम का शुक्रिया अदा किया है। खासकर, प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन का आभार व्यक्त किया है। अब देखना है कि 'आदिपुरुष' की नई रिलीज डेट कब आती है।

आखिरकार ऋतिक की 'मिस्ट्री गर्ल' पर आ ही गया सुजैन का रिएक्शन, कमेंट हैरान कर डालेगा

बता दें, सैफ अली खान की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान 'लाल सिंह चड्ढा' में हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक है। वहीं 'आदिपुरुष' हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित मूवी है। प्रभास की इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है।

Gangubai Kathiawadi Song: स्लो म्यूजिक-मासूम अदाएं... सच में दिल पिघला देगा गंगूबाई का ये गाना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन