1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पप्पू कांट डांस...' पर इमरान खान ने जमाया रंग, बहन आयरा की शादी में दिखा पुराना वाला अंदाज

'पप्पू कांट डांस...' पर इमरान खान ने जमाया रंग, बहन आयरा की शादी में दिखा पुराना वाला अंदाज

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 11, 2024 04:29 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 04:29 pm IST

आमिर खान के भांजे इमरान खान का जलवा बहन आयरा खान की शादी में देखने को मिला। आयरा खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि एक्टर अपने पुराने नाले अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Imran khan- India TV Hindi
इमरान खान। Image Source : X

चार्मिंग और चॉकलेटी एक्टर इमरान खान फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन उनकी चर्चा इन दिनों काफी हो रही हैं। सालों तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद अब इमरान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। न सिर्फ वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए हैं, बल्कि उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनकी कजिन बहन यानी मामू आमिर की बेटी आयरा खान की नपुर शिखरे से शादी का है, जिसमें वो माहौल और शानदार बनाते नजर आ रहे हैं। इमरान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

गाने 'पप्पू कांट डांस साला' पर किया डांस

बॉलीवुड का खोया-खोया सा चांद बने इमरान खान जल्द ही फिल्मी दुनिया में वापसी कर सकते हैं। फैंस को एक्टर के कमबैक का बेसब्री से इंतजार है। इस कमबैक से पहले उनका पुराना वाला क्रेजी अवतार फैंस को देखने को मिला है और वो भी आयरा खान की शादी में। इमरान खान अपनी हिट फिल्म 'जाने तू या जाने न' के गाने 'पप्पू कांट डांस साला' पर जमकर डांस करते नजर आए हैं। उनको डांस करता देखकर फैंस का कहना है कि वो दोबारा पूराने वाले अंदाज में वापसी कर रहे हैं। 

गर्लफ्रेंड के साथ दिखे आयरा की शादी में

इस वीडियो में इमरान खान सूटेड-बूटेड नजर आ रहे हैं। उनका स्टाइल भी काफी यूरोपियन इंस्पायर्ड है।  वैसे बता दें वो बहन की शादी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे। उनको गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ कई तस्वीरों में पोज देते देखा गया। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

यहां देखें वीडियो

2015 में छोड़ी थी एक्टिंग

'डेल्ही बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'आई हेट लव स्टोरीज' और 'जाने तू या जाने न' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता इमरान खान ने 2015 के अंत में अभिनय छोड़ दिया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने संकेत दिया कि वह वापसी करेंगे। पत्नी से तलाक के बाद एक्टर का ज्यादा वक्त अपनी बेटी के साथ ही गुजरा और वो अक्सर उसके साथ ही देखे जाते रहे थे और अब वो लंबे वक्त बाद एक बार फिर से रिलेशनशिप में आ गए हैं। 

ये भी पढ़ें: शादी को लेकर जब रकुलप्रीत सिंह से हुआ सवाल, शर्माने लगीं एक्ट्रेस, ऐसे किया रिएक्ट

ऋषि कपूर की मौत के 3 साल बाद नीतू कपूर ने किया शॉकिंग खुलासा, बोलीं- वो हमेशा रोका-टोकी... 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन