1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की मौत के 3 साल बाद नीतू कपूर ने किया शॉकिंग खुलासा, बोलीं- वो हमेशा रोका-टोकी...

ऋषि कपूर की मौत के 3 साल बाद नीतू कपूर ने किया शॉकिंग खुलासा, बोलीं- वो हमेशा रोका-टोकी...

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 11, 2024 03:01 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 04:40 pm IST

'कॉफी विद करण' के हालिया एपिसोड में करण जौहर के सवालों का जवाब देते हुए नीतू कपूर ने बड़ा और शॉकिंग खुलासा किया है। ये खुलासा एक्ट्रेस के पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़ा था। अब एक्ट्रेस ने पति को लेकर ऐसा क्या कहा ये आपको बताते हैं।

Neetu Kapoor, Rishi Kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर और नीतू कपूर। Image Source : X

'कॉफी विद करण' के सीजन 8 में नीतू कपूर और जीनत अमान की जोड़ी नजर आई। इस दौरान नीतू कपूर ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने दिवंगत पति, अभिनेता ऋषि कपूर के बारे में एक आश्चर्यजनक खुलासा किया। एक्ट्रेस ने अपने डेटिंग के दिनों को याद किया। उन्होंने ये भी बताया कि ऋषि कपूर किस तरह के बॉयफ्रेंड थे। नीतू ने करण से बात करते हुए साफ शब्दों में कहा कि ऋषि एक 'सख्त बॉयफ्रेंड' थे और उन्हें जमकर पार्टी करने की इजाजत नहीं देते थे। उन्होंने बताया कि जब वह यश चोपड़ा के साथ शूटिंग करती थीं तो देर रात पार्टियां हुआ करती थीं। हालांकि, उन्होंने कभी भी जमकर पार्टी नहीं की क्योंकि ऋषि उन्हें पार्टियों में जाने से रोकते थे। उनकी रोका-टाकी चलते नीतू की लाइफ से ये फन एलिमेंट हमेशा मिसिंग रहा। 

नीतू कपूर ने बताया ऋषि को शख्त 

नीतू कपूर ने कहा, 'हमने बहुत अच्छा समय बिताया, खासकर यश चोपड़ा के साथ। हम रात में पार्टी करते थे, अंताक्षरी खेलते थे, पागलों की तरह नाटक करते थे। वह एक पिकनिक की तरह होता था। वह सचमुच बहुत मजेदार था, लेकिन मेरे बॉयफ्रेंड के रूप में ऋषि कपूर थे। इसलिए, मैंने कभी पार्टी-पार्टी नहीं की। क्योंकि वह हमेशा कहते थे, ये नहीं करना, वो नहीं करना, घर आ जाओ। इसलिए, मैंने उन दिनों पार्टी करने का वह क्रेजी पक्ष कभी नहीं देखा।' नीतू कपूर ने आगे कहा, 'मैं प्रतिबद्ध थी और मेरी एक बहुत सख्त मां और एक बहुत सख्त बॉयफ्रेंड था। इसलिए, मैं उन दोनों के बीच फंस गई थी।' 

यहां देखें वीडियो

शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग

13 अप्रैल, 1979 को सगाई करने से पहले नीतू कपूर ने कुछ समय तक ऋषि को डेट किया था। वे 22 जनवरी, 1980 को शादी के बंधन में बंध गए। अपनी शादी के बाद नीतू ने अभिनय छोड़ दिया। इस जोड़े ने दो बच्चों, बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर कपूर को बड़े प्यार से पाला। आगे चलकर बच्चे भी नीतू के अभिनय से दूरी की वजह बने।

इस बीमारी से गई थी ऋषि की जान

ऋषि कपूर ल्यूकेमिया नामक बीमारी का पता चला और वह दो साल तक इससे जूझते रहे। वह न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे थे, जहां नीतू और रणबीर उनके साथ थे। आलिया भट्ट, जिनकी अब रणबीर से शादी हो चुकी है, वो भी अक्सर उनसे मिलने जाती थीं। तीनों 2019 में भारत लौट आए, लेकिन ऋषि को अप्रैल 2020 में मुंबई के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। शो में नीतू ने अपने अंतिम वर्षों के बारे में भी खुलकर बात की और कहा कि वे उनके जीवन के सबसे यादगार वर्षों में से एक थे।

ये भी पढ़ें:  शादी को लेकर जब रकुलप्रीत सिंह से हुआ सवाल, शर्माने लगीं एक्ट्रेस, ऐसे किया रिएक्ट

शादी को लेकर जब रकुलप्रीत सिंह से हुआ सवाल, शर्माने लगीं एक्ट्रेस, ऐसे किया रिएक्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन