1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दुनिया से लड़ सकता हूं, लेकिन परिवार से कैसे...', भाई फैजल के इलजाम पर पहली बार बोले आमिर खान, तकदीर को ठहराया जिम्मेदार

'दुनिया से लड़ सकता हूं, लेकिन परिवार से कैसे...', भाई फैजल के इलजाम पर पहली बार बोले आमिर खान, तकदीर को ठहराया जिम्मेदार

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jan 08, 2026 01:42 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 01:42 pm IST

आमिर खान और उनके भाई फैजल के बीच का विवाद अब किसी से छिपा नहीं रह गया है। एक्टर ने पहली बार अपने भाई के आरोपों पर बात की और बताया कि वो इसे लेकर क्या फील करते हैं। उनका इमोशनल जवाब जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

AAMIR FAISAL- India TV Hindi
आमिर खान और फैसल। Image Source : R/BOLLYBLINDSNGOSSIP

पिछले साल अभिनेता फैसल खान द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद एक बार फिर उनका और उनके भाई आमिर खान का पारिवारिक विवाद सुर्खियों में आ गया है। फैसल ने दावा किया था कि उनके ही परिवार ने उन्हें एक समय घर में ज़रबंद कर दिया था और आमिर खान ने अपनी पावर और इंडस्ट्री में प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश की। अब इस पूरे विवाद पर आमिर खान ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्होंने अपने ही परिवार के खिलाफ लड़ाई लड़ने से इनकार कर दिया था।

आमिर ने दी सफाई

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने अपने भाई फैसल के साथ चल रहे लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों पर बात की। दोनों भाई साल 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मेला’ में साथ नजर आए थे, जिसमें ट्विंकल खन्ना भी अहम भूमिका में थीं। यह फिल्म 7 जनवरी 2000 को रिलीज़ हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी। जब आमिर से फैसल द्वारा लगाए गए आरोपों, जिनमें गैरकानूनी कैद, मानसिक प्रताड़ना और करियर को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं के बारे में पूछा गया तो आमिर ने बेहद भावुक अंदाज में कहा, 'क्या करें? यह मेरी किस्मत है। आप दुनिया से लड़ सकते हैं, लेकिन अपने ही परिवार से कैसे लड़ सकते हैं?'

आमिर का इमोशनल जवाब

आमिर के इस बयान से साफ झलकता है कि वह इस पूरे विवाद को सार्वजनिक लड़ाई में बदलना नहीं चाहते। इसके बाद आमिर ने फिल्म ‘मेला’ की असफलता पर भी बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म का अपने पूरे पोटेंशियल तक न पहुंच पाना उन्हें आज भी निराश करता है। आमिर ने कहा, 'मैं जाहिर तौर पर इसके पोटेंशियल तक न पहुंचने से निराश था। मेरे लिए हर फिल्म बेहद खास होती है। मेला की नाकामी ने मुझ पर असर डाला। यह सिर्फ फैसल के लिए ही नहीं, बल्कि मेरे लिए भी मुश्किल समय था।' उन्होंने आगे कहा कि पूरी टीम ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की थी और जब कोई फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती तो वह दर्द सभी के लिए समान होता है।

फैसल ने कही थी ये बात

पिछले साल आमिर और फैसल के बीच तनाव उस वक्त और गहरा गया, जब फैसल खान ने सार्वजनिक रूप से यह ऐलान किया कि उन्होंने अपने परिवार से सभी रिश्ते तोड़ लिए हैं। इसके बाद फैसल ने आमिर पर कई निजी और विवादित आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि आमिर का ब्रिटिश पत्रकार जेसिका हाइन्स के साथ अफेयर था, जब वह अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से शादीशुदा थे और यहां तक कि उस रिश्ते से एक बच्चे के होने का भी आरोप लगाया। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में फैसल ने आमिर खान की सार्वजनिक छवि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आमिर जानबूझकर अपने लिए एक साफ-सुथरी और आदर्श पब्लिक इमेज गढ़ते हैं, जो सच्चाई से काफी दूर है। 

आमिर की बहन ने दी थी सफाई

फैसल के शब्दों में, 'वह दर्शकों के लिए एक परफेक्ट इमेज बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन महिलाओं के साथ उनके रिश्तों को देखकर उनकी असली सच्चाई समझी जा सकती है। उन्हें अपनी इमेज को चमकाना पसंद है, जो वास्तविकता नहीं है।' फैसल के इन बयानों के बाद आमिर खान के परिवार ने एक पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया था। इस बयान में आमिर की मां ज़ीनत ताहिर हुसैन, बहन निखत हेगड़े और खुद आमिर खान का ज़िक्र करते हुए फैसल के आरोपों को दुख पहुंचाने वाले और गुमराह करने वाले बताया गया था। स्टेटमेंट में यह भी स्पष्ट किया गया कि फैसल से जुड़ा हर फैसला पूरे परिवार ने मिलकर लिया था और इसके पीछे कई मेडिकल प्रोफेशनल्स की सलाह शामिल थी। बयान में कहा गया,'फैसल से जुड़े सभी फैसले प्यार, दया और उसकी इमोशनल और साइकोलॉजिकल भलाई को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। इसी वजह से हमने इस दर्दनाक और संवेदनशील दौर की निजी जानकारियों को सार्वजनिक रूप से साझा करने से परहेज किया है।'

ये भी पढ़ें: क्लाइमैक्स देख खुला रह जाएगा जबड़ा, हीरो ही लगता है विलेन, एक्शन से भरी इस थ्रिलर को मिली है 8.3 IMDb रेटिंग

14 साल में पूरी तरह बदल गया I am Kalam का छोटू, जीता था नेशनल अवॉर्ड, अब IMDb हाईएस्ट 9.1 रेटेड सीरीज का है हीरो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन