1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. क्लाइमैक्स देख खुला रह जाएगा जबड़ा, फिल्म का हीरो ही लगता है विलेन, एक्शन से भरी इस थ्रिलर को मिली है 8.3 IMDb रेटिंग

क्लाइमैक्स देख खुला रह जाएगा जबड़ा, फिल्म का हीरो ही लगता है विलेन, एक्शन से भरी इस थ्रिलर को मिली है 8.3 IMDb रेटिंग

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 08, 2026 10:59 am IST,  Updated : Jan 08, 2026 05:15 pm IST

कमल हासन कमाल के एक्टर हैं और उनकी फिल्म में भी शानदार होती हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी है, जिसे IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली है। फिल्म का क्लाइमैक्स दिमाग पंचर कर सकता है। इस फिल्म के बारे में जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

vikram- India TV Hindi
कमल हासन Image Source : STILL FROM FILM

ओटीटी की दुनिया में ऐसी कई फिल्में हैं, जो अपनी दमदार कहानी और चौंका देने वाले क्लाइमैक्स की वजह से दर्शकों के ज़हन में लंबे समय तक बनी रहती हैं। इनमें साउथ सिनेमा की फिल्मों का खास दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन बॉलीवुड की कुछ फिल्मों ने भी इस मामले में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह एक ऐसी एक्शन-थ्रिलर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक उलझाए रखती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे फिल्म का हीरो ही विलेन जैसा महसूस होने लगता है। लेकिन जब क्लाइमैक्स सामने आता है, तो ऐसा झटका लगता है कि दर्शक दंग रह जाते हैं। सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी खूब छाई रही थी।

फिल्म का नाम और बैकग्राउंड

इस जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर का नाम है ‘विक्रम’, जिसमें साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन लीड रोल में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी रहस्य, राजनीति, अपराध और देशभक्ति के तत्वों से भरपूर है, जो इसे एक अलग स्तर पर ले जाती है। बता दें, इसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं, ये जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।

कहानी की शुरुआत

फिल्म की शुरुआत एक सख्त और रहस्यमयी पुलिस अफसर जोस से होती है। जोस एक खास मिशन की जिम्मेदारी सीक्रेट ऑपरेशन के प्रमुख अमर को सौंपता है। अमर को एक ऐसे खतरनाक गैंग का पता लगाना होता है, जो तीन हाई-प्रोफाइल हत्याओं के पीछे है। मारे गए लोगों में स्टीफन राज, एसीपी प्रभांजन और कर्णन शामिल होते हैं। जांच आगे बढ़ने पर अमर को पता चलता है कि कर्णन कोई आम इंसान नहीं था। दरअसल उसका असली नाम विक्रम है, जो 1986 बैच का पूर्व कमांडर रह चुका है। सबसे चौंकाने वाली बात यह होती है कि विक्रम ने अपनी मौत का नाटक रचाया था, ताकि वह पर्दे के पीछे रहकर अपने असली मिशन को अंजाम दे सके।

{img-73742}

फ्लैशबैक और असली मकसद

कहानी फ्लैशबैक के जरिए विक्रम के अतीत और उसके मकसद को उजागर करती है। विक्रम का लक्ष्य शहर में फैल चुके एक बड़े ड्रग सिंडिकेट को जड़ से खत्म करना है। इस अवैध साम्राज्य का संचालन संथानम करता है, जबकि इसके पीछे एक और भी खतरनाक चेहरा होता है रोलेक्स, जो पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म में कई हत्याएं, धोखे और चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं। एक ऐसा मोड़ आता है, जहां अमर को खुद विक्रम पर शक होने लगता है। हालात ऐसे बनते हैं कि दर्शकों को भी लगने लगता है कि शायद विक्रम ही असली विलेन है।

क्लाइमैक्स का झटका

लेकिन यहीं पर फिल्म अपनी सबसे बड़ी चाल चलती है। कहानी धीरे-धीरे परतें खोलती है और सच्चाई सामने आती है कि विक्रम दरअसल विलेन नहीं, बल्कि एक गुप्त हीरो है, जो देश की सुरक्षा के लिए अंधेरे में लड़ रहा है। असली दुश्मन कोई और ही होता है और फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को जबरदस्त झटका देता है। अगर आप इस ट्विस्ट को खुद महसूस करना चाहते हैं तो ‘विक्रम’ को जियो हॉटस्टार पर जरूर देखें।

स्टारकास्ट

फिल्म में विक्रम का किरदार कमल हासन ने निभाया है, और पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। फहाद फासिल ने अमर के रोल में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा फिल्म में विजय सेतुपति, गायत्री शंकर, संथाना भारती, नारायण, कालिदास जयराम और चेम्बन विनोद जोस भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। कुल मिलाकर ‘विक्रम’ एक ऐसी फिल्म है जो एक्शन, सस्पेंस और ट्विस्ट का जबरदस्त पैकेज पेश करती है और ओटीटी पर देखने लायक एक परफेक्ट थ्रिलर साबित होती है।

ये भी पढ़ें: 2 घंटे 5 मिनट की इस मिस्ट्री थ्रिलर के आगे ‘दृश्यम’ का सस्पेंस भी फीका, पलक झपकाने का नहीं मिलेगा मौका

'बॉर्डर 2' को टक्कर देगी 31 दिनों में बनी फिल्म, ढाई घंटे में दिखाएगी झन्नाटेदार कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन