1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आप की अदालत' में रैपर, पॉप स्टार और सिंगर बादशाह, रजत शर्मा के सवालों का दिया जवाब

'आप की अदालत' में रैपर, पॉप स्टार और सिंगर बादशाह, रजत शर्मा के सवालों का दिया जवाब

 Published : Dec 02, 2023 09:59 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 11:03 pm IST

Aap Ki Adalat : देश के लोकप्रिय टीवी शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में आज के मेहमान बनकर आए जाने माने रैपर, पॉप स्टार और सिंगर बादशाह। उन्होंने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

aap ki adalat, badshah, Indiatv, Rajat sharma- India TV Hindi
'आप की अदालत' में रैपर, पॉप स्टार और सिंगर बादशाह Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat: देश के चर्चित और लोकप्रिय टीवी शो 'आप की अदालत' में आज मेहमान रहे रैपर और सिंगर, म्यूजिक की दुनिया के बड़े स्टार बादशाह। बादशाह को लोग उनके सुपरहिट गानों की वजह से जानते हैं। अभी तो पार्टी शुरू हुई है, काला चश्मा जैसे गाने आजकल हर शादी में सुनाई देते हैं। डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो और लड़की कर गई चुल जैसे गाने हर पार्टी में बजते हैं। बादशाह आजकल स्पॉटिफाई पर दुनिया के fourth most followed आर्टिस्ट हैं। बादशाह 500 स्टेडियम शोज कर चुके हैं और हाल में लंदन के wembley stadium में शो करके लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने रजत शर्मा के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। 

हनी सिंह के बारे में किये तीखे कमेंट

बादशाह ने एक और बड़े पॉप सिंगर Yo Yo हनी सिंह के बारे में बड़े तीखे कमेंट किए। एक जमाने में बादशाह और हनी सिंह बहुत करीबी दोस्त थे और दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। इस पूरे मामले पर भी उन्होंने अपनी बात रखी है। उनके हर गाने में दारू, लड़की, गोली, बंदूक जैसे वर्ड्स क्यों आते हैं, कई बार गालियां भी होती है? क्या उन्होंने नई जेनेरेशन को बिगाड़ने का ठेका लिया है? रजत शर्मा ने बादशाह से पूछा जूतों को लेकर उनकी ऑब्सेशन के बारे में, गाड़ियों के शौक के बारे में, आप की अदालत में बादशाह ने पहली बार बताया कि कैसे वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे, कैसे उन्होंने म्यूजिक छोड़ने का फैसला किया था? 

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

'आप की अदालत' में करीब 200 जानी-मानी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 172 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ इकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर बॉलिवुड सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन