1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aap Ki Adalat: मनोज बाजपेयी ने जब नसीरुद्दीन शाह को फोन लगाकर कहा 'आई लव यू', जानिए नसीर साहब से क्या मिला जवाब?

Aap Ki Adalat: मनोज बाजपेयी ने जब नसीरुद्दीन शाह को फोन लगाकर कहा 'आई लव यू', जानिए नसीर साहब से क्या मिला जवाब?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 20, 2023 11:05 pm IST,  Updated : May 20, 2023 11:16 pm IST

मनोज बाजपेयी ने अपने जवाब में कहा कि 'नसीरुद्दीन साहब को मैं बहुत मानता हूं। मैं तो यह कहूंगा कि वो मेरे भगवान हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ ​सीखा है। उनकी फिल्में देखी हैं। एक बार मैं दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उस दौरान पी रखी थी।

'आप की अदालत' शो में फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी- India TV Hindi
'आप की अदालत' शो में फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat:  Aap Ki Adalat: आप की अदालत शो में इस बार के मेहमान फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कई सवालों के बेबाक जवाब दिए। जब इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि 'एक बार आपने नसीरुद्दीन शाह को फोन लगाकर कह दिया था 'आई लव यू'? इस पर मनोज बाजपेयी ने अपने जवाब में कहा कि 'नसीरुद्दीन साहब को मैं बहुत मानता हूं। मैं तो यह कहूंगा कि वो मेरे भगवान हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ ​सीखा है। उनकी फिल्में देखी हैं। एक बार मैं दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उस दौरान पी रखी थी। पार्टी के दौरान मैंने नसीर साहब को फोन किया। मैंने फोन लगाकर नसीर साहब को कहा 'आई लव यू'। तब नसीर साहब ने फोन पर 'आई लव यू' सुनकर जवाब दिया कि 'कितनी पी चुके हो'।

दोस्तों के साथ जो डांस करते थे, सत्या में भी वो ही दिखा? मनोज ने दिया यह जवाब

रजतजी ने मनोज बाजपेयी से पूछा कि 'आप पीकर दोस्तों के साथ जो डांस करते थे,  सत्या में वो ही डांस आपका सामने आया? इस पर मनोज ने कहा कि 'आम लोगों की शादियों और सड़कों पर ऐसे ही डांस होता है। पीने के बाद व्यक्ति ऐसा डांस करता है, जैसा माइकल जैक्सन भी नहीं करता।

बड़े प्रोडक्शन हाउस के संग काम क्यों नहीं किया? दिया ये जवाब

जब मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि 'बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम क्यों नहीं किया? इस पर मनोज बाजपेयी ने जवाब दिया कि 'ये तो वो ही लोग यानी बड़े प्रोडक्शन हाउस वाले ही बताएंगे।' इस पर रजतजी ने पूछा कि 'वीर जारा में काम के लिए यश चोपड़ा ने आपको बुलाया। मनोज ने कहा कि यशराजजी ने 'पिंजर' फिल्म में मेरा काम देखा था।

तब यश जी ने कहा कि 'वीर जारा' में गेस्ट अपीयरेंस जैसा रोल है, क्या काम करेगा? वो बड़े डायरेक्टर हैं, उनहोंने मुझे पूरी फिल्म में काफी सम्मान दिया। मैंने तब यशराजजी से कहा कि बाद में बड़ा रोल करूंगा। तो बोले मैं ऐसी फिल्में ही नहीं बनाता, तो तुझे कैसे काम दूंगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन