1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एयरपोर्ट पर आराध्या करने लगीं ऐसी हरकत, मां ऐश्वर्या राय को नहीं आया रास, प्यार में इतराती दिखीं लाडली

एयरपोर्ट पर आराध्या करने लगीं ऐसी हरकत, मां ऐश्वर्या राय को नहीं आया रास, प्यार में इतराती दिखीं लाडली

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 04, 2025 10:43 am IST,  Updated : Jan 04, 2025 10:43 am IST

आराध्या बच्चन हाल ही में नए साल की छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटी हैं। शनिवार को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ आराध्या ने मुंबई में लैंड किया। इस दौरान एक आराध्या की एक अजीब हरकत को देख उनकी मां भी चौंक गईं।

Aaradhya Bachchan- India TV Hindi
आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय Image Source : INSTAGRAM

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन छुट्टियों से लौट आई हैं। आराध्या अपने मां और पापा के साथ नए साल के सेलिब्रेशन के लिए विदेश गई थीं। शनिवार सुबह जब ये बॉलीवुड कपल मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान एयरपोर्ट पर आराध्या बच्चन कुछ अजीब हरकत करती नजर आईं। इस हरकत पर ऐश्वर्या राय को उन्हें समझाते हुए कुछ कहते देखा जा सकता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आराध्या ने इस वीडियो में ब्लू कलर की स्वेटशर्ट पहनी हुई है। आराध्या यहां अपनी मां और पिता के सामने लाड में इतराती नजर आईं। अभिषेक बच्चन ने एयरपोर्ट से निकलते ही पहले कार में आराध्या और ऐश्वर्या को बिठाया और इसके बाद खुद आगे बैठकर घर के लिए निकल गए। 

नए साल की छुट्टियों से लौटे ऐश्वर्या-अभिषेक

बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए विदेश गए थे। यहां शनिवार को ये कपल मुंबई अपने घर वापस लौट आया है। मुंबई में पहुंचते ही इस कपल ने पैपराजी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं। हालांकि अब दोनों ने कई बार साथ में पब्लिक के सामने एक साथ होकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। 

आराध्या ने अचानक लगा दी जम्प

आराध्या बच्चन का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यहां एयरपोर्ट से निकलते ही  आराध्या ने मां ऐश्वर्या का हाथ पकड़ा था। लेकिन इसी दौरान अचानक से आराध्या मां का हाथ पकड़े ही जम्प लगा देती हैं। इस बात पर ऐश्वर्या राय भी चौंक जाती हैं और आंखें दिखाते हुए कार में बैठ जाती हैं। इस वीडियो को देख फैन्स ने भी इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। जिसमें कुछ फैन्स ने आराध्या को इस हरकत के लिए उन्हें क्यूट बताया है। वहीं कुछ ने इसको लेकर पूछा कि क्या वो ठीक हैं। आराध्या का ये क्यूट मोमेंट देख पैपराजी भी हंसने लगे थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन