1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा को अभिषेक बच्चन ने लगाया गले, सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई

ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा को अभिषेक बच्चन ने लगाया गले, सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई

 Published : Aug 09, 2024 08:30 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 08:30 pm IST

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को एक-दूसरे के गले लगते देखा जा सकता है।

Abhishek Bachchan Hugs Neeraj Chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा को अभिषेक बच्चन ने लगाया गले Image Source : INSTAGRAM

अभिषेक बच्चन ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने के बाद गर्मजोशी से गले लगाते हुए बधाई दी। इस वक्त दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। भारत के जैवलिन थ्रो स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा पाकिस्तान के अरशद नदीम से स्वर्ण पदक जीतने में चूक गए, जिन्होंने 92.97 मीटर थ्रो के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। यह नीरज का दूसरा ओलंपिक मेडल है। वहीं सिल्वर मेडल के साथ नीरज चोपड़ा भारत के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने ट्रैक-एंड-फील्ड में 2 ओलंपिक मेडल अपने नाम किए हैं।

नीरज चोपड़ा को अभिषेक बच्चन ने लगाया गले

एक्स पर सामने आए इस वीडियो में अभिषेक बच्चन ने इवेंट के खत्म होने के बाद नीरज चोपड़ा को बधाई दी और उनकी जीत के लिए उनकी सराहना की। वीडियो में नीरज को कंधे पर तिरंगा लपेटे स्टेडियम से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। अभिषेक को देखते ही वह उनकी तरफ बढ़े और उनको कसकर गले लगा लिया। इस दौरान दोनों को बातचीत करते हुए भी देखा गया। वहीं कुछ लोग दोनों की वीडियो बना रहे थे।

मलाइका अरोड़ा ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

जैवलिन थ्रो के फाइनल से पहले अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पेरिस ओलंपिक 2024 से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में वह स्टेडियम में भारतीय तिरंगे के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा, रिप्रेजेंट!! जय हिंद!' वहीं बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के अलावा मलाइका अरोड़ा भी पेरिस ओलंपिक के दौरान स्टेडियम में नीरज चोपड़ा का हौसला बढ़ाने पहुंची थीं। वहीं सोशल मीडिया पर नीरज को बधाई भी दी।

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल

अरशद ने गुरुवार को 92.97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। बता दें कि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण अपने नाम किया था। तब नदीम पांचवें स्थान पर थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन