1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी बनना चाहता था रेलवे जनरल मैनेजर, पिता की जेब से चुराकर पीता था सिगरेट, आज फिल्म इंडस्ट्री में मचा रहा धूम

कभी बनना चाहता था रेलवे जनरल मैनेजर, पिता की जेब से चुराकर पीता था सिगरेट, आज फिल्म इंडस्ट्री में मचा रहा धूम

 Published : Apr 11, 2026 06:00 am IST,  Updated : Apr 11, 2026 06:00 am IST

'स्त्री', 'पाताल लोक' और 'भेड़िया' में काम कर मशहूर हुआ ये एक्टर बचपन में अपने पिता की जेब से सिगरेट चुराकर पीता था। उनका सपना रेलवे जनरल मैनेजर बनाना था, लेकिन किस्मत ने ओटीटी स्टार बना दिया।

abhishek kumar- India TV Hindi
अभिषेक बनर्जी Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

अभिषेक बनर्जी एक एक्टर होने के साथ-साथ कास्टिंग कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं। उन्हें मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'स्त्री 2' में जाना के किरदार और प्राइम वीडियो सीरीज 'पाताल लोक' में हथौड़ा त्यागी के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, अभिषेक फिल्म 'ड्रीम गर्ल', 'ड्रीम गर्ल 2', 'रश्मि रॉकेट', 'वेदा' और 'स्टोलन' में भी नजर आ चुके हैं। एक्टर अभिषेक बनर्जी कभी भी एक्टिंग नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उनका पूरा ध्यान सरकारी नौकरी की तैयार करने पर था। हालांकि, उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था और वे एक्टर बन गए।

एक्टिंग नहीं, सरकारी नौकारी करना था सपना

राज शमानी के शो 'फिगरिंग आउट' में बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी ने कई खुलासे किए। अभिषेक ने अपनी शुरुआती जिंदगी, चुनौतियों, एक्टिंग और कास्टिंग के सफर के बारे में खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि वह बचपन में क्या बनाना चाहते थे तो उन्होंने कहा, 'मैं बचपन में रेलवे जनरल मैनेजर बनाना चाहता था, क्योंकि मेरे परिवार में दादा, नाना, मामा तो मतलब पूरा खानदान रेलवे में रहा है... खड़कपुर जो है, वहां में पैदा हुआ था यानी खड़कपुर एक रेलवे का बड़ा हब है। क्लास में जब बच्चे बताते थे उन्हें क्या बनाना है तो मैं अलग था और रेलवे GM बोलता था।' उन्होंने आगे बताया कि यह सुन उनकी टीचर हैरान हो जाती थी।

एक्टर क्यों बनाना चाहते थे रेलवे जनरल मैनेजर

अभिषेक बनर्जी बचपन में रेलवे जनरल मैनेजर बनने का सपना देखते थे, खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें इस नौकरी से जुड़ी ज्यादा सैलरी, फायदे और आरामदायक लाइफस्टाइल पसंद थी। उनके परिवार के कई सदस्य इंडियन रेलवे में थे और इसी वजह उन्हें यह प्रोफेशन पसंद था। हालांकि, बाद में उनका पैशन एक्टिंग नें बदल गया। उन्होंने आखिरकार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक सफल करियर बनाया।

पापा से छुपकर एक्टर पिता था सिगरेट

अपने पिता के बारे में बात करते हुए, अभिषेक ने बताया था, 'मैंने बचपन में बहुत मार खाई है। मुझे आखिरी बार 27 की उम्र में मार पड़ी थी, दोस्तों के सामने भी थप्पड़ पड़े हैं। पिता-बेटे का रिश्ता बहुत अलग होता है उसे समझना सरल नहीं है।' उन्होंने आगे एक हैरान करने वाला खुलासा भी किया, 'अब तो बच्चे पिता के साथ शराब भी पी लेते हैं, लेकिन हमारे वक्त सिगरेट छुपकर पीना पड़ता था। मेरे मामले में थोड़ा अलग था, जब कॉलेज जाता था तो पापा की जेब से दो सिगरेट निकलर कर ले जाता था, लेकिन उन्हें पता था कि मैं पीता हूं और उन्होंने कभी हिसाब भी नहीं मांगा। कभी पता भी नहीं चलने दिया था कि उन्हें पता है।'

ये भी पढे़ं-

'जना नायकन' लीक होने पर भड़के मेकर्स, लीगल एक्शन को तैयार, बोले- दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा पर हमला करेगी मेहर, अरमान के उड़े होश, वाणी-मायरा के हाल बेहाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन