1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा के उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया कमाल का जवाब

मलाइका अरोड़ा के उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया कमाल का जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2022 02:01 pm IST,  Updated : Jan 03, 2022 02:01 pm IST

अर्जुन की उम्र 36 साल, वहीं मलाइका की उम्र 48 साल है। इस हिसाब से दखा जाए तो दोनों के बीच 12 साल का अंतराल है। इसको लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल करते हैं।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • अर्जुन की उम्र 36 साल, वहीं मलाइका की उम्र 48 साल
  • दोनों के बीच 12 साल का अंतराल है
  • ट्रोलिंग को इतनी अहमियत नहीं दी जा सकती

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच उम्र का अंतराल है। इसको लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल करते हैं। इन दोनों के बीच करीब 12 साल का एज गैप बताया जाता है। इस बात को लेकर कॉमेंट करने वालों को आखिरकार अर्जुन ने जवाब दे दिया है। इन बातों को लेकर अर्जुन कपूर या मलाइका पर क्या फर्क पड़ता है या नहीं या वे लोग क्या सोचते हैं? ऐसे सवालों पर अर्जुन ने खुलकर बात की है।

अर्जुन कपूर ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मीडिया ही ऐसे लोगों के कॉमेंट्स देखती-पढ़ती है, हम इनमें से 90 फीसदी नहीं देखते। ट्रोलिंग को इतनी अहमियत नहीं दी जा सकती क्योंकि ये सब फेक होते हैं। इसको लेकर इतना सोचने की जरूरत नहीं। अर्जुन ने एक बात साफ कर दिया कि उनको ट्रोल करने वालों से खास फर्क नहीं पड़ता। शायद मलाइका को भी इससे बहुत प्रभावित नहीं होती हैं।

विक्की कौशल के मामले पर पुलिस का आया जवाब, गाड़ी की नंबर प्लेट को लेकर हुई थी शिकायत

साथ ही मलाइका ने यह भी कहा कि हमारे रिश्ते को इस तरह की निगेटिविटी से फर्क नहीं पड़ता है। इतना ही नहीं, अर्जुन ने वैसी मानसिकता वाले लोगों पर कहा कि, यही ट्रोल करने वाले मिलने के बाद मेरे साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए मर मिटेंगे।

जनवरी 2022 में रिलीज होंगी ये फिल्में: लव स्टोरी, एक्शन-देशभक्ति मूवीज हैं लिस्ट में शामिल

बता दें, अर्जुन की उम्र 36 साल, वहीं मलाइका की उम्र 48 साल है। इस हिसाब से दखा जाए तो दोनों के बीच 12 साल का अंतराल है। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को चोरी-छिपे डेट किया। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। हालांकि, इनकी शादी को लेकर भी बीच-बीच में खबर आती रहती है। मगर कपल्स ने अभी तक शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन