1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरमान कोहली को ड्रग्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी बेल, भरना पड़ा 1 लाख रुपये का बॉन्ड

अरमान कोहली को ड्रग्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी बेल, भरना पड़ा 1 लाख रुपये का बॉन्ड

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Sep 20, 2022 04:36 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 04:41 pm IST

अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 1.2 ग्राम कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

एक्टर अरमान कोहली- India TV Hindi
एक्टर अरमान कोहली Image Source : PTI

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता अरमान कोहली को जमानत दे दी है, एक्टर को 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया जाएगा। अरमान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था और पिछले 1 साल से जेल में बंद थे।

अरमान कोहली को 29 अगस्त, 2021 को NCB ने 1.2 ग्राम कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत ने माना कि जांच के दौरान प्राप्त सामग्री की जांच करने के बाद, 'प्रथम दृष्टया' ऐसा लगता है कि कोहली 'नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित सह-आरोपियों के साथ जुड़े थे।'

Special prosecutor अद्वैत सेठना ने अदालत के समक्ष कोहली और सह-आरोपियों के बीच अपने बैंक स्टेटमेंट के साथ मैसेज में हुई बातचीत प्रस्तुत की थी।  एनडीपीएस अदालत ने कहा था कि कोहली अपने घर से बरामद मादक पदार्थ और वित्तीय लेनदेन का उद्देश्य बताने में विफल रहे और उन्हें सजा सुनाई गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन