दुबई में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर पवन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है और सूत्रों के अनुसार उसे जल्द भारत डिपोर्ट किया जाएगा। वह दिल्ली में हाल ही में पकड़े गए 262 करोड़ रुपये के मेथ मामले और 2500 करोड़ रुपये की कोकीन बरामदगी का मास्टरमाइंड है। NCB और अन्य एजेंसियां लंबे समय से उसके पीछे थीं।
छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत मामले में तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल विभाग की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सीरप में विषैले पदार्थ इस्तेमाल किए जा रहे थे।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने 2 रूसी नागरिकों सहित 3 लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया। कुल 180.30 ग्राम चरस बरामद हुई। सभी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए यासीन मलिक को पकड़ा है। यासीन 2 अगस्त को बड़ी पार्टी करने वाला था। ऐसी ही पार्टियों में लड़कियों को मुफ्त में नशे कराकर ड्रग्स का आदी बनाया जाता था। बाद में उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
ED पंजाब में 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों द्वारा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई में चार स्थानों पर तलाशी ले रही है।
दिल्ली में द्वारका कोर्ट से जमानत लेकर निकलते ही ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंचे दोस्तों को MDMA के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल है और सभी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने 'ऑपरेशन डॉन 2.0' के तहत एक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 44.36 ग्राम हेरोइन और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। आरोपी राज्य बागवानी विभाग में कार्यरत था।
मिजोरम पुलिस ने 2 अभियानों में म्यांमार के 3 नागरिकों और असम निवासी को मेथमफेटामाइन और हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने चम्फाई जिले में 20,200 मेथमफेटामाइन टैबलेट्स और जब्त किए।
गोवा में गिरफ्तार किया गया 'जर्मनी' का नागरिक, किराए के मकान में रहकर करता था ये काम
मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने 37 साल बाद बुजुर्ग व्यक्ति को सजा सुनाई है। 65 साल के व्यक्ति को 20 साल की सजा सुनाई गई है। ये पूरा मामला साल 1987 का है।
बिग बॉस फेम एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को कस्टम विभाग ने ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है। एक्टर के घर से 130 ग्राम मारिजुआना बरामद हुई है। इसके पहले 8 अक्टूबर को एजाज के ऑफिस पर छापा मारा गया था।
दिल्ली में पकड़े गए 5600 करोड़ के ड्रग्स मामले की जांच अब ईडी करने वाली है। ईडी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफआईआर समेत अन्य दस्तावेज दे दिए हैं। बता दें कि ईडी जल्द ही मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
पुलिस ने ड्रग स्मगलिंग के इस केस में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान सिमरन कौर उर्फ इंदु के रूप में हुई है और उस पर पहले से ही 15 मामले दर्ज हैं।
गुजरात के सूरत में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में 5 जगहों पर रेड मारकर ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से पुलिस ने ड्रग्स भी बरामद की है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने इस पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
नशे के लिए बच्चों को बेचने के मामले में पुलिस ने शब्बीर खान, उसकी पत्नी सानिया, उषा राठौड़ और शकील मकरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।
मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के गांजा और चरस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
असम में पिछले काफी समय से लगातार ड्रग्स के मामले सामने आ रहे हैं। 7 सितंबर को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई)ने असम के कछार जिले में एक ट्रक में 47 किलोग्राम मेथमफेटामाइन टैबलेट (4.70 लाख टैबलेट) की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
पुणे पुलिस ने एक बड़ी स्मगलिंग के मामले का पता लगाया है, जो उनके ही गिरफ्त में रह रहा आरोपी अस्पताल में बैठकर कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इलाज के बहाने ड्रग्स की तस्करी कर रहा था।
अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा ने नारोल के पास लगभग 500 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया, वहीं चारोडी गांव के पास लगभग 595 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की गई। इन दोनों मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
संपादक की पसंद