1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में गिरफ्तार किया गया 'जर्मनी' का नागरिक, किराए के मकान में रहकर करता था ये काम

गोवा में गिरफ्तार किया गया 'जर्मनी' का नागरिक, किराए के मकान में रहकर करता था ये काम

 Published : Feb 04, 2025 07:06 pm IST,  Updated : Feb 04, 2025 07:22 pm IST

गोवा में गिरफ्तार किया गया 'जर्मनी' का नागरिक, किराए के मकान में रहकर करता था ये काम

गोवा में जर्मनी का नागरिक गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
गोवा में जर्मनी का नागरिक गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PEXELS

गोवा में जर्मनी के एक नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उत्तरी गोवा जिले में 45 वर्षी के एक जर्मन नागरिक को 23.95 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। आरोपी जर्मन नागरिक का नाम सेबेस्टियन हेसलर है और वह बीते साल नवंबर महीने से ही गोवा में पर्यटक वीजा पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया है।

कमरे से नशे की खेप बरामद

पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि सेबेस्टियन हेसलर नाम के एक जर्मन नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के किराए के मकान में छापेमारी के दौरान  एलएसडी ब्लॉट पेपर, केटामाइन पाउडर, केटामाइन लिक्विड और दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस नशे की खेप की कीमत 23,95,000 रुपये आंकी गई है।

कैसे गिरफ्तार हुआ आरोपी?

दरअसल, गोवा के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बीते महीने पश्चिम बंगाल के रहने वाले अग्नि सेनगुप्ता को गिरफ्तार किया था। अग्नि सेनगुप्ता पर कमर्शियल मात्रा में एमडीएमए और 7.5 लाख रुपये मूल्य की अलग-अलग मात्रा में कोकीन रखने का आरोप है। इसी मामले की जांच के दौरान जर्मन नागरिक की पहचान कर के गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सेनगुप्ता के केस की जांच करते हुए मानव और तकनीकी सर्विलांस की मदद से खुफिया जानकारी इकट्ठा की गई। इसी के आधार पर जर्मन नागरिक को चिन्हित किया गया। एक हफ्ते तक निगरानी करने के बाद सोमवार को उत्तर गोवा के स्मॉल वागाटर गांव में सेबेस्टियन हेसलर नाम के एक जर्मन नागरिक को उसके किराए के मकान पर छापा मार कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- नहीं चुका पा रहा था 3.2 लाख रुपये का कर्ज, किसान ने खेत में पेड़ से लटककर दे दी जान

इन राज्यों में NGRMP प्रोजेक्ट लागू करेगी केंद्र सरकार, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने की घोषणा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत