1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एजाज खान की पत्नी हुई गिरफ्तार, कस्टम विभाग ने घर से जब्त किया 130 ग्राम मारिजुआना

एजाज खान की पत्नी हुई गिरफ्तार, कस्टम विभाग ने घर से जब्त किया 130 ग्राम मारिजुआना

 Published : Nov 29, 2024 09:10 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 09:10 pm IST

बिग बॉस फेम एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को कस्टम विभाग ने ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है। एक्टर के घर से 130 ग्राम मारिजुआना बरामद हुई है। इसके पहले 8 अक्टूबर को एजाज के ऑफिस पर छापा मारा गया था।

Ajaz khan- India TV Hindi
एजाज खान की पत्नी हुई गिरफ्तार Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस सीजन 7 फेम एजाज खान की पत्नी को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक्टर के ऑफिस के बाद अब उनके घर पर कस्टम विभाग ने छापेमारी की है और इस मामले में एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को कस्टम डिपार्टमेंट ने ड्रग केस में गिरफ्तार कर लिया है। उनके घर से 130 ग्राम मारिजुआना बरामद हुआ है। उन पर ड्रग्स की तस्करी का आरोप है। उन्हें जोगेश्वरी स्थित उनके घर से रेड के बाद कस्टम पुलिस ने गिरफ्तार किया। यहां जानें क्या है पूरा माजरा...

ड्रग्स तस्करी में फंसी एजाज खान की पत्नी

कस्टम विभाग ने एजाज खान और फॉलन गुलीवाला के जोगेश्वरी स्थित घर पर छापेमारी की, जहां से कस्टम अधिकारियों ने नशीले पदार्थ जब्त किए थे। फॉलन की गिरफ्तारी एजाज खान के ऑफिस स्टाफ सदस्य सूरज गौड़ की गिरफ्तारी के बाद हुई है, जिसे 8 अक्टूबर को यूरोपीय कूरियर के जरिए 100 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ANI के अनुसार, गौड़ ने ड्रग का ऑर्डर दिया था और इसे एजाज खान के अंधेरी ऑफिस में डिलीवर करवाया था। इतना ही नहीं, छापेमारी के बाद से ही एक्टर गायब हैं, कस्टम डिपार्टमेंट उनकी तलाश कर रही है।

 

26 महीने जेल में बिता चुके एजाज खान

साल 2021 में एजाज खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया था। जब एक्टर के पास 31 अल्प्राजोलम की गोलियां मिली थीं, जिसके बाद करीब 26 महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मिली हार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एजाज खान को सिर्फ 155 वोट मिले थे। एक्टर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की बहुचर्चित सीटों में से एक वर्सोवा सीट से चुनाव लड़ा था। आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले एजाज को नोटा से भी कम वोट मिले थे। वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार हारून खान ने 65,396 वोटों के साथ सीट जीती थी। एजाज खान के इंस्टाग्राम पर मिलियन में फॉलोवर हैं, लेकिन उन्हें महज 155 वोट मिले हैं। इसके चलते उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन